फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A young man and a woman died after swallowing a poisonous substance and reaching the parking lot of the Maa Bhadrakali temple.

Kurukshetra News: जहरीला पदार्थ निगलकर मां भद्रकाली मंदिर पार्किंग पहुंचे युवक और महिला, दोनों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
A young man and a woman died after swallowing a poisonous substance and reaching the parking lot of the Maa Bhadrakali temple.
कुरुक्षेत्र। वीरेन। फाईल फोटाे।
कुरुक्षेत्र। एक युवक और शादीशुदा महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों मां भद्रकाली मंदिर पार्किंग में उल्टी करने लगे थे। अस्पताल पहुंचने पर दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताया है। मृतक युवक की पहचान मिर्जापुर निवासी 25 वर्षीय वीरेन के रूप में हुई है। महिला करीब 29 वर्ष की थी और शहर से सटे एक गांव की रहने वाली थी। वह दो बच्चों की मां थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए। वीरेन के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, वीरेन और महिला की आपस में पहचान थी। वे दोनों झांसा रोड पर स्थित एक पार्क में मिलने पहुंचे थे, जहां उनके साथ एक अन्य युवती भी थी।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बाद युवक व महिला बाइक पर मां भद्रकाली मंदिर पहुंचे और पार्किंग में ही उल्टियां करने लगे। यह देख मंदिर के पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने तत्काल सूचना पुलिस को दी। थाना कृष्णा गेट एसएचओ नरेश कुमार टीम के साथ पहुंचे और वहीं दोनों के परिजनों को भी बुलाया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि 10 वर्ष पूर्व महिला की शादी हुई थी। पति पति दुबई में नौकरी करता है, जबकि वह एक अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट थी। उसका एक बेटा और बेटी भी है। युवक शहर में ही एक लैब पर काम करता था। चर्चा है कि महिला युवक के साथ लिव इन में रहना चाहती थी।
विज्ञापन



वीडियो भी आया सामने
युवक व महिला का जहरीला पदार्थ निगलने के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक एक युवती की ओर इशारा करते हुए कुछ कह रहा है जबकि युवती ने उसे जानने से ही इनकार कर दिया। वीडियो में युवक के समीप ही महिला भी बेहोशी जैसी हालत में पड़ी दिखाई दे रही है। वीडियो में वीरेन एक युवती की ओर इशारा करते हुए कह रहा है कि इसी के चक्कर में दवा खाई है। इसे भी साथ लेकर मरूंगा। युवती ने वीरेन को जानने से ही इनकार किया है। वीरेन ने यह भी कहा कि दोनों रिलेशन में थे। इकट्ठे रहना चाहते थे। मरना भी एक साथ ही चाहते थे। इसी बीच युवती अपनी रिकार्डिंग करने को लेकर मना करती है और कहती है कि वह उसे जानती नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वीरेन से 29 अगस्त को भी मिली थी महिला
मृतक युवक के चाचा राजिंद्र कुमार के मुताबिक महिला वीरेन को 29 अगस्त को दोपहर के समय उसके घर पर भी मिलने पहुंच गई थी। उसने कहा था कि उसे वीरेन से कुछ रुपये लेने हैं। इसके बाद एक और युवती वीरेन से एक सितंबर को मिलने पहुंची और इन दोनों में बहस हुई। वह वीरेन को ब्लैकमेल करना चाहती थी। बुधवार को वीरेन व महिला झांसा रोड पर पहुंचे थे जहां वह युवती भी आ गई। तीनों में ही बहस हुई और उसके बाद वीरेन व महिला ने यह कदम उठा लिया।



एसएचओ बोले, हर एंगल से की जा रही जांच

थाना कृष्ण गेट थाना प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।


बाइक पर आते दिखे, कर रहे थे उल्टियां : पीठाध्यक्ष
मां भद्रकाली मंदिर के पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा का कहना है कि युवक व महिला बाइक पर पार्किंग में पहुंचे थे और उल्टियां करने लगे। यह देख तत्काल ही पुलिस को सूचित कर दिया और पुलिस ने पहचान होते ही परिजनों को बुला लिया था। दोनों को उसी समय अस्पताल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed