{"_id":"6a99dc55c4b41f6ef00e08b0","slug":"ku-changes-rules-for-ratnavali-and-youth-festival-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-160577-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: केयू ने रत्नावली और यूथ फेस्टिवल के नियमों में किए बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: केयू ने रत्नावली और यूथ फेस्टिवल के नियमों में किए बदलाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में गुरुवार को संबद्ध महाविद्यालयों के करीब 100 दल प्रभारियों की बैठक हुई। बैठक में आगामी रत्नावली, जोनल और इंटर-जोनल यूथ फेस्टिवल के नियमों में बदलावों की जानकारी दी गई। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी ने इस बैठक की अध्यक्षता की।
प्रो. चौधरी ने बताया कि युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों को संस्कृति से जोड़ती हैं। ये गतिविधियां भाईचारे और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करती हैं। युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला ने केयू की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने नॉर्थ जोन और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में केयू के प्रदर्शन का जिक्र किया।
प्रतियोगिताओं के नए नियम
पॉप सॉन्ग में हरियाणवी डांस और सोलो इंस्ट्रुमेंटल हरियाणवी को प्रतियोगिताओं से हटा दिया गया है। हरियाणवी फोक सॉन्ग को अब फोक सॉन्ग जनरल में शामिल किया गया है। हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा और क्लासिकल वोकल सोलो में हारमोनियम सहायक वाद्य यंत्र के तौर पर अनुमत है। ग्रुप डांस जनरल में केवल किसी भी राज्य का लोक नृत्य प्रस्तुत किया जा सकेगा। इसमें बैले, फ्यूजन और पपेट डांस की अनुमति नहीं होगी। केयू द्वारा आयोजित यूथ फेस्टिवल में एआईयू के निर्धारित नियमों का पालन किया जाएगा।