फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   90% of the students appeared in LLM exam in KU

Kurukshetra News: कुवि मेंं 90% परीक्षार्थियों ने दी एलएलएम की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
90% of the students appeared in LLM exam in KU
कुरुक्षेत्र। परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने के दौरान परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश। विज
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में नए सत्र के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए चल रही प्रवेश परीक्षा में वीरवार को विभिन्न कोर्स के लिए परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे।
विज्ञापन

एमए इतिहास, एमए राजनीति विज्ञान व एलएलएम (बजटेड व एसएफएस) पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं ली गई, जिनमें 936 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। जबकि एलएलएम की प्रवेश परीक्षा के लिए 90 प्रतिशत विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। प्रवेश परीक्षा के दौरान परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि एमए इतिहास की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरु हुई, जिसमें 178 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। इस परीक्षा के लिए 211 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। साढ़े 12 बजे शुरू हुई एमए राजनीति विज्ञान की परीक्षा में 283 में से 223 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। इन परीक्षाओं के लिए आर्ट्स फैकल्टी व विधि संस्थान को परीक्षा केंद्र बनाया गया। वहीं साढ़े तीन बजे एलएलएम की प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। कम्युनिटी सेंटर ब्लॉक-एक व ब्लॉक-एक एवं यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुरू हुई। इस परीक्षा में 535 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। एलएलएम बजटेड एवं एसएफएस पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा के लिए 604 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। यह सभी परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई, जिसके लिए केंद्र अधीक्षक व पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed