फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   83.47 lakh cheated by showing the dream of PR in Canada

Kurukshetra News: कनाडा में पीआर का सपना दिखा ठगे 83.47 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
83.47 lakh cheated by showing the dream of PR in Canada
कुरुक्षेत्र। कनाडा में पीआर कराने के नाम पर 83.47 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने एक करोड़ पांच लाख में बात तय की थी।
विज्ञापन

थाना शहर में दर्ज शिकायत में पानीपत की दत्ता काॅलोनी निवासी सतबीर सिंह ने बताया कि उसका सेक्टर-सात में रवि राज के पास पिछले चार साल से आना-जाना था। रवि ने उसकी मुलाकात सेक्टर-दो के जयंत राज से कराई थी। आरोपी ने उसे विदेश भेजने के लिए प्रलोभन दिखाए और कनाडा में पीआर कराने का आश्वासन दिया। वह उनकी बातों आ गया और एक करोड़ पांच लाख में कनाडा में पीआर कराने की बात तय कर ली। आरोपी ने उसे कंपनी में पार्टनर बनाकर कनाड़ा में पीआर दिलवाने की बात कहकर 25 लाख रुपये नकद लिए। 15 दिनों बाद शिपिंग में कोर्स शुरू करवाने के लिए चार लाख 11 हजार 150 रुपये लिए। आठ सितंबर को उसे बैंकाक व थाईलैंड ले गए। आरोपियों ने उससे अलग-अलग तिथियों में कुल 83 लाख 47 हजार रुपये ले लिए, मगर उसे कनाडा नहीं भेजा। आरोपी जयंत राज व उसके साथ सतीश, लखविंद्र, रामकुमार व दुर्गा देवी ने उसे बार-बार आश्वासन दिया। उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज किया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed