{"_id":"5a85d4db4f1c1b187e8b6656","slug":"81518720219-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली में राज्यमंत्री बेदी,विधायक डा.सैनी और सुधा के नेतृत्व में 5122 बाइक रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली में राज्यमंत्री बेदी,विधायक डा.सैनी और सुधा के नेतृत्व में 5122 बाइक रवाना
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैली में राज्यमंत्री बेदी, विधायक डॉ.सैनी और सुधा के नेतृत्व में 5122 बाइक रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी के नेतृत्व में शाहाबाद हलके से 2222, लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी के नेतृत्व में 1700 और थानेसर विधायक सुभाष सुधा के नेतृत्व में 1200 बाइक जींद रैली के लिए वीरवार को रवाना र्हुइं। लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी ने दावा किया कि प्रदेश में सबसे व्यवस्थित बाइक रैली उनकी विधानसभा के कार्यकर्ताओं की रही। बाइक रैली में शामिल हुए सभी कार्यकर्ता बाकायदा हेलमेट पहने हुए थे। इसे उन्होंने पिपली अनाज मंडी से जींद के लिए रवाना किया। राज्यमंत्री बेदी ने दावा किया कि वीरवार को सुबह सात बजे हलके के प्रत्येक गांव और वार्ड से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने कहा कि युवा हुंकार महारैली से प्रदेश की राजनीतिक फिजा बदलेगी। वीरवार को सुबह साढ़े छह बजे नई अनाज मंडी के प्रांगण में थानेसर विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। उन्होंने मोटरसाइकिल जत्थे हरी झंडी देकर रवाना किया। उन्होंने स्वयं बाइक चलाकर जत्थे की अगुवाई भी की।