{"_id":"597f77e24f1c1b2b028b475e","slug":"81501525986-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूल में 12वीं के छात्र ने पाई गूगल में नौकरी, चेयरमैन ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूल में 12वीं के छात्र ने पाई गूगल में नौकरी, चेयरमैन ने किया सम्मानित
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
गांव मथाना के हर्षित शर्मा पुत्र राजिंद्र शर्मा गूगल को गूगल में नौकरी मिलने पर गांव में खुशी का माहौल है। जिला परिषद चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी ने उन्हें सोमवार को गांव में जाकर सम्मानित किया। चेयरमैन ने हर्षित और उसके परिवार जनो को बधाई देते हुए कहा की चंडीगढ़ के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाला छात्र हर्षित शर्मा गूगल में नौकरी करने जा रहा है और हर महीने उसकी तनख्वाह 12 लाख रुपये होगी। चेयरमैन ने कहा कि वह अपनी इस कामयाबी पर काफी खुश है, लेकिन उसे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि उसके जैसे एक एवरेज छात्र को गूगल में नौकरी मिली है।
चेयरमैन ने बताया की हर्षित शर्मा ने अपने एक अंकल से ग्राफिक डिजाइनिंग की ट्रेनिंग ली और अब 7 अगस्त को हर्षित गूगल में ट्रेनिंग करने के लिए कैलिफोर्निया जाएगा। हर्षित ने कहा कि कहा कि मैं बता नहीं सकता कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूं। मुझे ऐसा लग रहा है कि जैसे मेरा सपना पूरा हो गया है। मेरी मेहनत रंग लाई है। हर्षित ने बताया कि फिलहाल शुरुआत में एक साल के लिए उसे ट्रेनिंग पर रखा जाएगा और उसके लिए उसे हर महीना 4 लाख रुपये सैलरी दी जाएगी। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद हर्षित को हर महीने 12 लाख रुपये सैलरी मिलेगी। गूगल द्वारा हर्षित को ग्राफिक डिजाइनर के तौर पर नियुक्त किया गया है। हर्षित ने कहा कि जब वह दस साल का था तब से ही उसका झुकाव ग्राफिक डिजाइनिंग सीखने की तरफ हो गया था। इसके बाद उसने निर्णय किया कि वह गूगल में नौकरी करेगा और तब से ही उसने अपने सपने को सच करने के लिए मेहनत करना शुरू कर दिया। हर्षित शर्मा ने गुप्त रूप से अपने एक अंकल से ग्राफिक डिजाइनिंग की ट्रेनिंग लेने लगा और 7 अगस्त को गूगल में ट्रेनिंग करने के लिए कैलिफोर्निया जाएगा। इस मौके पर राजिंद्र शर्मा, रवि मथाना, नरेंद्र शर्मा, गुलजार सिंह, धर्मबीर खेड़ी जिला महामंत्री किसान मोर्चा, सुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।