फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   8034 cases settled in National Lok Adalat

Kurukshetra News: राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए 8034 मामले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
8034 cases settled in National Lok Adalat
कुरुक्षेत्र। जिला कोर्ट परिसर में पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें रखे गए 9229 मामलों में से 8034 मामलों का मौके पर निपटारा किया गया। इन मामलों में 9 करोड़ 71 लाख 41 हजार 188 रुपये के मुआवजा देने के आदेश पारित किए गए।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम नितिन राज ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश आराधना साहनी की अध्यक्षता में पहली लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निपटारा करने के उद्देश्य से प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, हरलीन ए शर्मा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जतिन गर्ग, न्यायाधीश डॉ. मोहिनी, न्यायाधीश सरवप्रीत कौर,न्यायाधीश गिर्राज सिंह, न्यायाधीश रजत वर्मा, न्यायाधीश भरत, एलडी अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत (जनोपयोगी सेवाएं), प्रवीण गुप्ता की अध्यक्षता में बेंच का गठन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में 8034 मामलों का निपटारा किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन बैंचों के पास प्री-लिटिगेशन के 169 मामलों में से 113 का निपटारा किया गया और इन केसों में 33 लाख 69 हजार 177 रुपये की सेटेलाइट के आदेश पारित हुए। अदालतों में लंबित मामलों में 9060 मामलों में से 7921 मामलों का निपटारा मौके पर किया गया। इन मामलों में नौ करोड़ 37 लाख 72 हजार 11 रुपये की राशि की सैटेलमेंट के आदेश पारित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed