{"_id":"64cd5dff3e8c66ec2a04f367","slug":"73-gold-medalists-81-research-scholars-and-2897-students-will-be-awarded-degrees-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-2392-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 73 स्वर्ण पदक विजेता, 81 शोधार्थी और 2897 विद्यार्थियों को दी जाएगी डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 73 स्वर्ण पदक विजेता, 81 शोधार्थी और 2897 विद्यार्थियों को दी जाएगी डिग्री
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का 33वां दीक्षांत समारोह 11 अगस्त को होगा, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्यातिथि होंगे जबकि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल व शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा भी शामिल होंगे। समारोह को खास बनाने के लिए केयू प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। यहां तक कि गमले व पौधों से लेकर समारोह स्थल ऑडिटोरियम कहलाए जाने वाले श्रीमद्भगवद्गीता सदन को भी नया रूप दिया जा रहा है।
समारोह में समारोह में 2021-2022 सत्र के विभिन्न संकाय के नौ टॉपर सहित 73 स्वर्ण पदक विजेताओं, 81 शोधार्थियों और 2896 विद्यार्थियों को डिग्री वितरित की जानी है। इनमें स्नातक-स्नातकोत्तर कक्षाओं के 2897 व पीएचडी के 88 छात्र-छात्राएं शामिल है। समारोह में उन्हीं विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा जो पांच अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण करेंगे। समारोह से एक दिन पहले 10 अगस्त को दोपहर 2.30 बजे रिहर्सल की जाएगी और समारोह में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को इसमें भी शामिल होना होगा। रिहर्सल में भाग नहीं लेने वाले विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। समारोह का असर केयू के पूरे परिसर में ही देखा जा रहा है। जहां सभी ओर सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है तो वहीं सुरक्षा व्यवस्था भी अभी से ही कड़ी की जाने लगी है। युद्ध स्तर पर की जा रही तैयारियों के बीच ऑडिटोरियम के साथ-साथ केयू धरोहर में भी विशेष तैयारी की जा रही है। उम्मीद है कि पूर्व राष्ट्रपति यहां भी अवलोकन करेंगे।
इन्हें सम्मानित करेंगे पूर्व राष्ट्रपति
समारोह में 88 विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं को राज्यपाल हरियाणा पीएचडी डिग्री प्रदान करेंगे जबकि यूजी के 626 व पीजी के 2271 विद्यार्थियों को डिग्री केयू कुलपति प्रो. सोमनाथ द्वारा दी जाएगी। मुख्यातिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नौ फैकल्टी टॉपरों को स्वर्णपदक व प्रमाणपत्र से सम्मानित करेंगे, जिनमें कला एवं भाषा संकाय में चिराग शर्मा, समाज विज्ञान संकाय में जाह्नवी, जीव विज्ञान संकाय में हेमलता, भेषज्य विज्ञान संकाय में निशा, विज्ञान संकाय में भव्या, शिक्षा संकाय में अरुणा कुमारी, प्राच्य विद्या संकाय में कृति शर्मा, विधि संकाय में तुलसी, वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय में कमलप्रीत कौर को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
डिग्री के साथ दीक्षांत उपदेश भी दिया जाएगा
समारोह में पहली बार विद्यार्थियों को डिग्री के साथ दीक्षांत उपदेश भी दिया जाएगा कि वे पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने सामाजिक दायित्व को भी ध्यान में रखें। इतना ही नहीं, सभी डिग्रीधारकों को गीता की एक प्रति भी भेंट स्वरूप दी जाएगी। संदेश में सदैव अपने कर्तव्य का पालन करने, सदा सच बोलने, अच्छे आचरण को अपनाना, उन्नति की राह पर अग्रसर रहने, उदासीन रवैया न अपनाने, धर्म आचरण में आलस्य न करना, माता-पिता, गुरु व अतिथियों का सम्मान करने समेत कई नैतिक मूल्यों का पाठ विद्यार्थियों को दिया जाएगा।
क्रीम व गोल्डन बार्डर वाली साड़ी पहन सकेंगी छात्राएं
दीक्षांत समारोह को यादगार बनाने के लिए केयू द्वारा विशेष ड्रेस कोड तय किया गया है, जिसमें छात्राएं क्रीम व गोल्डन बार्डर वाली साड़ी या सफेद सूट पहन सकेंगी। यहां तक कि साड़ी पर डेढ़ इंच तक की बार्डर तय किया गया है। इसके साथ ही काले सैंडल या ब्लैक जूते पहनने होंगे। वहीं डिग्री लेने वाले छात्रों को समारोह के दौरान सफेद कुर्ता पायजामा व सफेद पैंट शर्ट तय की गई है। सफेद ड्रेस के साथ ब्लैक सैंडल या ब्लैक जूते ही पहनने होंगे। केयू प्रशासन ने ड्रेस कोड को लेकर विद्यार्थियों को विशेष हिदायत दी है।
खास होगा समारोह, तैयारी तेज : डॉ अंकेश्वर
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि विश्वविद्यालय का यह दीक्षांत समारोह बेहद खास होगा। आईटी सेल ऑनलाइन पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया को देख रहा है। दीक्षांत समारोह में जिन विद्यार्थियों को डिग्रियां, स्वर्ण पदक व पीएचडी की उपाधियां मिलनी है। विद्यार्थी ऑनलाइन जारी सूची में अपने नाम को देखकर दीक्षांत समारोह के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। समारोह की तैयारियां तेज कर दी गई है और इन्हें समयानुसार पूरा कर लिया जाएगा।