फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   केयू के ललित कला विभाग में द ग्रेट जर्नी ऑफ टाईम प्रर्दशनी का आयोजन

केयू के ललित कला विभाग में द ग्रेट जर्नी ऑफ टाईम प्रर्दशनी का आयोजन

Fri, 08 Mar 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
केयू के ललित कला विभाग में द ग्रेट जर्नी ऑफ टाईम प्रर्दशनी का आयोजन

विज्ञापन
केयू में द ग्रेट जर्नी ऑफ टाइम प्रदर्शनी क
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग में वीरवार को स्नातकोत्तर के विद्यार्थी रिपन चंद्र बनिक ने अपनी चित्रकला प्रदर्शनी का प्रदर्शन किया। इस चित्रकला प्रदर्शनी जिसका शीर्षक ‘काल की महायात्रा’ है। प्रदर्शनी में रिपन चंद्र ने अपने द्वारा बनाए गए चित्रों का प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि रिपन चंद्र बनिक बांग्लादेशी विदेशी छात्र हैं। इन चित्रों में छात्र ने मन के भावों को दर्शाने का प्रयास किया है, जिसमें अभी कुछ कमी भी है और पूर्णता भी है। अपनी कला के बारे में बताते हुए बनिक ने कहा कि आज की दुनिया में हजारों लोगों की भीड़ में हम खुद को खो देते हैं। इसलिए खुद को ढूंढना या पाना अत्यंत जरूरी है। इसीलिए उन्होंने उनकी कला में नई दुनिया को ढूंढने तथा खुद को पहचानने का प्रयास किया है। इस दौरान उन्होंने कुरुक्षेत्र के बारे में आकर रहने तथा यहां पढ़ाई के दौरान के अपने अनुभवों को सांझा किया। इस मौके पर डिप्टी एडवाईजर इंटरनेशनल स्टूडेंटस डा. अजय कुमार, डा. गुरचरण सिंह, डा. आरके सिंह, संगीत विभाग के डॉ. हरविंद्र सिंह व डा. परमेश कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed