फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   खेल विभाग का राज्यतरीय युवा उत्सव मल्टी आर्ट में आज से

खेल विभाग का राज्यतरीय युवा उत्सव मल्टी आर्ट में आज से

Thu, 14 Feb 2019 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
खेल विभाग का  राज्यतरीय युवा उत्सव  मल्टी आर्ट में आज से
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र । खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की तरफ से 24वें हरियाणा राज्यस्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 14 से 16 फरवरी तक मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से कलाकार 29 विधाओं में अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यशबीर सिंह ने कहा कि मैक में इस कार्यक्रम के लिए 3 मंच स्थापित किए गए है। भरत मुनी रंगशाला में नाटय प्रतियोगिता, ओपन एयर थियेटर के मंच पर लोक गीत व लोक नृत्य तथा कांफ्रेंस हाल में सभी वाद्य यंत्र, शास्त्रीय नृत्य व सांस्कृतिक गायन की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 14 फरवरी को सायं 5 बजे खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के निदेशक भूपेंद्र सिंह करेंगे और 16 फरवरी को समापन समारोह सुबह 11 बजे होगा और इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि उपायुक्त डा. एसएस फुलिया होंगे तथा विशिष्ठ अतिथि के रुप में कला एवं सांस्कृतिक विभाग हरियाणा के निदेशक महेश्वर शर्मा होंगे। डीएसओ ने बताया कि इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में 800 से ज्यादा कलाकार शिरकत करेंगे। इस प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली टीम को 10 हजार रुपए, द्वितीय को 7500 रुपए व तृतीय को 5 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इन सभी कलाकारों के ठहरने, खाने की व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जांएगे और इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed