{"_id":"59ff5e0d4f1c1b60678b959d","slug":"71509907981-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी नेक कमाई का दसवां हिस्सा जरुर निकाले : अजराना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी नेक कमाई का दसवां हिस्सा जरुर निकाले : अजराना
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी नेक कमाई का दसवां हिस्सा समाज सेवा के लिए निकालें : अजराना
अमर उजाला ब्यूूरो
कुरुक्षेत्र ।
रियाणा सिख परिवार के प्रदेशाध्यक्ष एवं सोसायटी के सरपरस्त कंवलजीत सिंह अजराना ने संगत से आह्वान किया कि वह अपनी नेक कमाई का दसवां हिस्सा समाजसेवा के लिए निकालें। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने लोक कल्याण की शिक्षा दी है। इसे हम सभी को आत्मसात करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की शिक्षाओं पर चल कर हम अपना और समाज का भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं। वे गुरुद्वारा बैकुंठधाम सेक्टर-8 में गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश उत्सव पर करवाए गए समागम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव ने अपने आध्यात्मिक ज्ञान से संसार में प्रकाश किया। कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष प्रधान सिंह कंग ने कहा कि गुरबाणी मानव जीवन का रहस्य बताती है। यदि हम गुरबाणी के मार्गदर्शन में जीवन व्यतीत करें, तो जिंदगी में सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचा जा सकता है। इससे पहले समागम में श्री सहज पाठ किया गया। समापन पर स्त्री जत्थे ने शबद कीर्तन किया। समागम में विक्रमजीत सिंह विर्क, सुखदेव सिंह ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में सुखमणि सेवा सोसायटी की प्रधान बीबी कुलविंदर कौर, बीबी सविंदर कौर और बीबी गुरबचन कौर ने शबद गायन किया। ग्रंथी भाई गुलजार सिंह ने गुरु चरणों में सरबत के भले की अरदास की। कार्यक्रम के दौरान कंवलजीत सिंह अजराना, रतन सिंह, सुभाष मेहता, ग्रंथी गुलजार सिंह, बीबी अमृत कौर, बीबी हरप्रीत कौर खालसा, बीबी सुखविंदर कौर, सुखविंदर सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लखविंदर सिंह संधू, जसबीर सिंह वडैच, सुरेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह आदि मौजूद रहे।