फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   667 pending mutations settled in six tehsils

Kurukshetra News: छह तहसीलों में 667 लंबित इंतकाल निपटाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
667 pending mutations settled in six tehsils
कुरुक्षेत्र। जिले की छह तहसीलों व उप-तहसीलों में शनिवार को 667 लंबित इंतकालों के मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। इस अभियान से आम जनता को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिले की सभी तहसीलों में पारदर्शी और ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से सरकार की सभी सुविधाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों में बैठकर लंबित इंतकालों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के बाद जिला राजस्व अधिकारी चेतना चौधरी की देखरेख में व्यापक स्तर पर कार्य किया गया। अभियान के तहत थानेसर तहसील में 215, पिहोवा में 82, इस्माईलाबाद में 150, लाडवा में 72, बाबैन में 73 और शाहाबाद तहसील में 75 लंबित इंतकालों का निपटारा किया गया। इस प्रकार कुल 667 मामलों को पूरा कर रिकॉर्ड समय में उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाबैन की उप-तहसील से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, ऑनलाइन इंतकाल और ऑनलाइन प्रणाली से निशानदेही की योजना की शुरुआत की थी। इस योजना को अब प्रदेशभर में लागू किया जा चुका है। इसके तहत लोग घर बैठे ही ऑनलाइन रजिस्ट्री और इंतकाल जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं जिससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है।

उन्होंने कहा कि जिले में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी अधिकारियों को ईमानदारी और जिम्मेदारी से कार्य करना होगा। राजस्व विभाग सहित सभी विभागों में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर निर्धारित समय सीमा में समाधान करना अनिवार्य है। यदि किसी अधिकारी के खिलाफ शिकायत प्राप्त होती है तो उसकी जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी इस तरह के विशेष अभियानों के माध्यम से लंबित मामलों का निपटारा कर प्रशासन को और अधिक जनहितैषी व जवाबदेह बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed