{"_id":"5bcf6ec6bdec2269556a98b5","slug":"61540320966-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र को 14 नये स्थाई ड्राईवर,देर शाम मेडिकल के बाद किया ज्वाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र को 14 नये स्थाई ड्राईवर,देर शाम मेडिकल के बाद किया ज्वाइन
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से प्रदेश में चयनित किए गए 174 चालकों में से 14 ड्राइवर कुरुक्षेत्र डिपो को मिले हैं। मंगलवार देर शाम मेडिकल के बाद इनकी नियुक्ति कर दी गई है। हड़ताल के बीच नए ड्राइवर मिलने के बाद कुछ हद तक यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. आरके सहाय ने बताया कि डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने सीएमओ को 14 ड्राइवरों के मेडिकल देर शाम को कराने के निर्देश दिए थे। 12 ड्राइवर ही मेडिकल के लिए देर शाम तक पहुंचे थे। एलएनजेपी अस्पताल में कार्यरत हृदय एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेंद्र शैली, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अनूप मेहता, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन मेहता और सामान्य सर्जन की जगह डॉ. नितिन कालड़ा के पैनल ने ड्राइवरों का मेडिकल किया। वहीं, रोडवेज जीएम लेखराज ने भी 12 नए ड्राइवरों की जॉइनिंग की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि डिपो में राजबीर सिंह, सूर्यप्रकाश, दिनेश, संदीप कुमार, जितेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, सुनील दत्त, संदीप कुमार, बिजेंद्र सिंह, चांद कुंडू, रामबीर, पृथ्वी सिंह और संजय का चयन हुआ है।