फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सता प्राप्ति के लिये मैने कभी मंदिर में अरदास नहीं की,मन की शांति के लिये आता हूं:अभय

सता प्राप्ति के लिये मैने कभी मंदिर में अरदास नहीं की,मन की शांति के लिये आता हूं:अभय

Sat, 13 Oct 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
सता प्राप्ति के लिये मैने कभी मंदिर में अरदास नहीं की,मन की शांति के लिये आता हूं:अभय
राजेश शांडिल्य
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सत्ता प्राप्ति के लिए मैने मंदिर में कभी अरदास नहीं की, मैं धार्मिक स्थलों पर सिर्फ मन की शांति के लिए जाता हूं...। धर्म में आस्था रखता हूं। धर्म के प्रति मेरी और मेरे परिवार सदा आस्था रही है। मैंने 2004 में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से जब चुनाव लड़ा तब भी मां भद्रकाली शक्तिपीठ में पूजा करने के लिए आया था। अब 14 साल बाद मां के दरबार में आया हूं, यहां आकर मुझे आत्मिक शांति मिली है। दरअसल, हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय चौटाला तीसरे नवरात्र पर 52 शक्तिपीठों में से एक श्री देवीकूप मां भद्रकाली शक्तिपीठ कुरुक्षेत्र में हाजिरी लगाने पहुंचे थे। यहां पौराणिक कूप की परिक्रमा के बाद मां भद्रकाली के दरबार में शीश नवाया। पूजा अर्चना के उपरांत पंडित सतपाल शर्मा ने अभय चौटाला को मां भगवती का स्मृति चिह्न, श्रीफल और चुनरी भेंट की। इसके पश्चात जब अमर उजाला ने सवाल किया कि क्या सत्ता में आने के बाद वे शक्तिपीठ में घोड़े चढ़ाने की परंपरा को निभाएंगे तो चौटाला ने कहा कि वह सत्ता प्राप्ति के लिए कभी भी मंदिर में अरदास करने नहीं गये, तीन दिन पहले उन्होंने पंचकूला माता मनसा देवी में भी पूजा अर्चना शुरू कराई थी। यहां खास बातचीत के दौरान चौटाला ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को छात्र संघ के चुनाव के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्र संगठनों पर हुए लाठीचार्ज पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस घटना पर इनसो नेताओं के प्रदर्शन को गलत करार दिया। उन्होंने साफ किया कि इनेलो का जो छात्र संगठन था, उसका पहले से फैसला था कि अगर छात्र संघ का चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से हुआ था तो हम उसका वाकआउट करेंगे। ऐसे में इनसो को ना तो प्रदर्शन में जाने की जरुरत थी और ना इस तरह का भद्दा प्रदर्शन करने की आवश्यकता थी। जब बाहिष्कार का फैसला हो चुका था तो उस पर अडिग रहना चाहिये था।

मिलीभगत से हुआ है धान घोटाला,सीएम मिलकर करेंगे की जांच मांग- चौटाला
शक्तिपीठ में पूजा से पहले नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने मंडियों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि किसानों की धान की फसल को अधिकारियों और व्यापारियों की मिलीभगत से न्यूनतम समर्थन मूल्य से 200 से 300 रुपये प्रति क्विंटल कम पर खरीदा जा रहा है, जबकि खरीद के पर्चे एमएसपी के भाव के काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर इस घोटाले की जांच करवाकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग करेंगे और यदि मुख्यमंत्री ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो इनेलो का राज आने पर किसानों से लूट करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसानों से काटी जा रही राशि की भरपाई की जाएगी।
विज्ञापन


नमी के नाम पर लूटा जा रहा है किसानों
अभय चौटाला ने कहा कि आज किसान की धान की फसल का बेमौसमी बरसात केे कारण कम झाड़ निकल रहा है और उसके पश्चात नमी के नाम पर किसानों को लूटा जा रहा है। यह एक बहुत बड़ा घोटाला है जोकि पिछले दो-तीन साल से चल रहा है। इस धान खरीद घोटाले में अधिकारियों और सत्ता में बैठे लोगों की मिलीभगत है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की फसल न्यूनत्तम समर्थन मूल्य पर खरीदने का दावा करती है लेकिन वास्तविकता यह है कि वह जिस भी अनाज मंडी में गए किसानों ने उन्हें यह बताया कि धान खरीद के पर्चे जे फार्म एमएसपी 1770 रुपये प्रति क्विंटल के काटे जा रहे हैं लेकिन किसान को 1500 रुपये से लेक 1600 रुपये प्रति किवंटल का भुगतान हो रहा है। यह बीच की राशि किसकी जेब में जा रही है इसकी जांच होनी चाहिए और वह सभी मंडिय़ों का दौरा करने के पश्चात इनेलो प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री से मिलकर सारे घोटाले की जांच करवाने की मांग करेंगे। अभय चौटाला ने कहा कि किसानों की फसल धान, बाजरा, कपास, सरसों, सूरजमुखी कहीं पर भी एमएसपी पर नहीं खरीदी जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


राइस मिलो की फिजिकल वेरीफिकेशन बंद करने पर ली चुटकी
अभय चौटाला ने कहा कि गत दिनों सरकारी धान की जो मिलिंग के लिए राइस मिलों में गया था, की फिजिकल वेरीफिकेशन खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने शुरू की थी लेकिन एक दिन बाद ही जब राईस मिल मालिकों ने मत्था टेक दिया तो यह फिजिकल वैरिफिकेशन बंद कर दी गई।


यह रहे मौजूद
इस अवसर पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पूर्व कृषि मंत्री जसविंद्र सिंह संधू, जिला प्रधान कुलदीप सिहं मुलतानी, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मायाराम चंद्रभानपुर,यापार प्रकोष्ठ के जिला प्रधान नीतिन गोयल बंटू, व्यापारी नेता नलिन गोयल, शहरी प्रधान विवेक मेहता विक्की, पार्षद नीतिन भारद्वाज लाली, राजकुमार शर्मा काला, रणबीर सिंह बूरा, मायाराम चन्द्रभानपुरा, सुनील राणा, तरसेम हरियापुर, मनोज कौशिक, सुभाष मिर्जापुर, प्रवीण कश्यप, दीपक फौजी, चन्द्रभान वाल्मीकि सहित अनेक इनेलो नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed