फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   5977 candidates appeared for the HCS exam in the morning session and 5901 in the evening session.

Kurukshetra News: सुबह 5977 तो शाम के सत्र में 5901 अभ्यर्थियों ने दी एचसीएस परीक्षा

Mon, 27 Apr 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 27 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
5977 candidates appeared for the HCS exam in the morning session and 5901 in the evening session.
कुरुक्षेत्र। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते हुए अभ्यर्थी। संवाद
कुरुक्षेत्र। हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा ली गई, जिसमें 10,224 अभ्यर्थियों के लिए 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए। करीब 48 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा देने ही नहीं पहुंचे। शाम के सत्र में यह संख्या और भी कम हो गई।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए 26 स्कूलों में 37 केंद्र बनाए गए थे, जहां सुबह के सत्र में 10224 में से 5977 ने और शाम के सत्र में 10224 में से 5901 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सुबह 10 से 12 बजे तक हुई परीक्षा में 4247 और शाम को तीन से पांच बजे तक हुई परीक्षा में 4323 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों प्रश्नपत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार के थे और अंग्रेजी-हिंदी द्विभाषी थे।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों को छह जोन में बांटा गया था और प्रत्येक जोन में एक-एक एचसीएस अधिकारी को विशेष जिम्मेदारी दी गई थी। इसके अलावा प्रत्येक स्कूल में एक पर्यवेक्षक व अन्य टीम को नियुक्त किया गया था। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) कार्यकारी शाखा एवं अन्य संबद्ध सेवाओं-2025 की इस भर्ती के तहत 102 पदों पर नियुक्ति करेगा। इसमें एचसीएस (कार्यकारी शाखा) के 24 पद, उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के आठ पद, उत्पाद शुल्क एवं कराधान अधिकारी (ईटीओ) के 27 पद, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक के दो पद सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, यातायात प्रबंधक आदि पद शामिल हैं।

एक रात पहले ही पहुंचे दूर-दराज के अभ्यर्थी
दूर-दराज से अनेक अभ्यर्थी शनिवार देर शाम को ही कुरुक्षेत्र पहुंचने लगे थे। उनकी सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से 25 धर्मशालाओं में व्यवस्था कराई गई थी। जहां प्रवेश पत्र दिखाकर ही उनके रहने व खाने का प्रबंध किया गया था। संवाद

कुरुक्षेत्र। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते हुए अभ्यर्थी। संवाद

कुरुक्षेत्र। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते हुए अभ्यर्थी। संवाद

कुरुक्षेत्र। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते हुए अभ्यर्थी। संवाद

कुरुक्षेत्र। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते हुए अभ्यर्थी। संवाद

कुरुक्षेत्र। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते हुए अभ्यर्थी। संवाद

कुरुक्षेत्र। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते हुए अभ्यर्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed