{"_id":"69dd4f9f0fe780aad703f2df","slug":"58-roadways-buses-deployed-for-the-festival-many-routes-affected-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-153202-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: महोत्सव में लगाईं 58 रोडवेज बसें, कई रूट रहे प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: महोत्सव में लगाईं 58 रोडवेज बसें, कई रूट रहे प्रभावित
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मेला क्षेत्र में खड़ी कुरुक्षेत्र डिपो की रोडवेज बसें। संवाद
- फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के केडीबी मेला ग्राउंड में पहली बार बैसाखी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सोमवार को रोडवेज की 142 बसों में से केवल 78 बसें ही रूटों पर उतरी। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री पूरा दिन बसों के इंतजार में भटकते रहे।
हालांकि रोडवेज अधिकारी लगातार दावा कर रहे हैं कि बैसाखी महोत्सव में बसें भेजने से कोई भी रूट प्रभावित नहीं हुआ। ड्यूटी इंचार्ज हवा सिंह और निरीक्षक अंग्रेज सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कुरुक्षेत्र डिपो के तहत 58 बसें दो दिवसीय बैसाखी महोत्सव में अलग-अलग रूटों पर लगाई गई हैं। इनमें बाबैन रूट पर 10 गाड़ियां, इस्माईलाबाद-ठोल रूट पर 15 बसें, शाहाबाद रूट पर 14 बसें, लाडवा रूट पर नौ गाड़ियां और कुरुक्षेत्र शहर में विभिन्न मार्गों, कॉलोनी और सेक्टर की ओर लगभग 10 रोडवेज बसों को भीड़ जुटाने के लिए लगाया गया। वहीं पांच से सात बसें वर्कशॉप में दुरुस्त होने के लिए खड़ी रहीं।
यात्रियों ने बताई समस्या : बाबैन के राहुल ने बताया कि पौना घंटा हो चुका है लेकिन अभी तक बस नहीं आई। झांसा के नितिन ने भी बस की प्रतीक्षा में देरी की बात कही। बरगट के पवन ने कहा कि सरकारी कार्यक्रम के साथ रोडवेज विभाग को यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखना चाहिए था।
विज्ञापन
ठोल के महेंद्र सिंह और अंटेहड़ी के अनिल ने भी घंटों तक इंतजार में खड़े रहने की परेशानी का आलम बताया। वहीं बाबैन की छात्रा सुहानी और पिंकी एवं कौल जाने वाली निर्मला, बबीता और रज्जो देवी ने कहा कि काफी देर हो गई लेकिन बस की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही। डेढ़ से दो घंटे तक भी बस नहीं पहुंची। रोडवेज को यात्रियों के प्रति प्राथमिकता रखना जरूरी हो। विभाग को यात्रियों की सुविधा के लिए पुख्ता बंदोबस्त करने चाहिए।