फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   55 year old woman murdered

रस्सी से गला घोटकर 55 वर्षीय विधवा महिला की हत्य, पुलिस जुटी जांच में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
55 year old woman murdered
गांव गुलडेहरा में एक बुजुर्ग विधवा महिला की रस्सी से गला घोंट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक महिला की पहचान परमजीत कौर (55) पत्नी कृपाल सिंह के रूप में हुई है। मामले की सूचना पर डीएसपी गुरमेल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव अपने कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर नमूने एकत्रित करवाएं।
विज्ञापन

डीएसपी गुरमेल सिंह ने बताया पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव गुलदडेहरा में एक 55 वर्षीय महिला की हत्या हो गई है। इस महिला का बेटा और बेटी विदेश में रहते हैं। महिला यहां अपनी पुत्रवधू के साथ रहती थी। कुछ दिन से उसकी पुत्रवधू भी मायके में ही रह रही है। देर शाम जब घर पर काम करने वाली नौकरानी कुलवंत कौर काम करने के लिए उनके घर पहुंची तो मेन गेट खुला हुआ था और घर में परमजीत कौर का शव पड़ा हुआ था। इसकी सूचना उसने आसपास के लोगों और पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच से लगता है कि रस्सी से गला घोंटकर महिला की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस केस की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed