फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   एसएफआई ने बढ़ाई गई फीस के विरोध में कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन दउाहीसा

एसएफआई ने बढ़ाई गई फीस के विरोध में कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन दउाहीसा

Sat, 19 May 2018 12:46 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
एसएफआई ने बढ़ाई गई फीस के विरोध में कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन  दउाहीसा
एसएफआई ने बढ़ाई गई फीस के विरोध में कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। यूआइइटी संस्थान के छात्रों ने शुक्रवार को वीसी कार्यालय के बाहर केयू द्वारा बढ़ाई गई फीस के विरोध में छात्रों ने रोष जताया और बढ़ी हुई फीस के विरोध में कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा। एसएफआई सहसंयोजक रजत ने बताया कि बी-टेक और एम-टेक की फीस साठ हजार से बढ़ाकर 75320 कर दी है। केयू द्वारा बढ़ाई गई अचानक इतनी ज्यादा फीस बढ़ने से विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। निम्न स्तर के वर्ग से संबंध रखने विद्यार्थी बी-टेक और एम-टेक में दाखिला नहीं ले पाएगें। विद्यार्थियों ने कहा कि सेल्फ फाइनेंस कोर्स के नाम पर यूनिवर्सिटी को ठेके की ओर धकेला जा रहा है। यूनिवर्सिटी में सेल्फ फाइनेंस के नाम पर विभिन्न प्रकार के कोर्स खोले गये है जिनकी फीस आम आदमी जमा करवाने में असमर्थ है। महाविद्यालय विश्वविद्यालय इकाई सचिव गगन ने बताया कि जहां एक और सरकार शिक्षा का बजट लगातार कम कर रही है। इस बार के बजट में भी शिक्षा का बजट 0.48 प्रतिशत से घटा कर 0.45 प्रतिशत कर दिया गया है। वही दूसरी ओर यूनिवर्सिटी को ऑटोनोमस का दर्जा दिया गया है लेकिन इस ऑटोनोमी में बजट का कोई प्रावधान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि यूनिर्सिटी प्रशासन बढ़ी हुई फीसों को तुरंत वापिस लें। नहीं तो विद्यार्थी सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी केयू प्रशासन की होगी। इस अवसर पर एसएफआई कार्यकर्ता ज्योति, ऋतु, प्रमिला, निशिता, रीना, नीलम, मोहित बूरा, शिव, विक्रम, गुरदीप, मोहित सहित अन्य कार्यकर्ता व छात्र मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed