{"_id":"59da6f724f1c1bdb538b66cc","slug":"51507487602-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक के नेतृत्व में गांवों में हो रहा है चहुमुखी विकास : सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक के नेतृत्व में गांवों में हो रहा है चहुमुखी विकास : सैनी
Updated Mon, 09 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधायक के नेतृत्व में गांवों में हो रहा है चहुमुखी विकास : सैनी
अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन।
भाजपा सरकार ने बेरोजगार युवाओं को योग्यता और प्राथमिकता के आधार पर रोजगार मुहैया करवाने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर प्रदान किए है। यह बात जिला परिषद की सदस्य रीना सैनी ने वार्ड-6 के दर्जनों गांवों का दौरा करने के बाद गांव मुकरपुर में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं की सच्ची हितैषी है। इसमें युवाओं का हित पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल और लाडवा हलका विधायक पवन सैनी के नेतृत्व में गांवों में विकास कार्य जोरों पर चल रहा है गांवों की सभी गलियों को पक्का करने का काम जोरों पर चल रहा है। रीना सैनी ने कहा कि विधायक के द्वारा लाडवा हलके के सभी गांवों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इनसे गांवों और शहरों में होने वाली घटनाओं पर रोक लग सकेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रखी है। इससे किसानों को लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि शहरों की तर्ज पर गांवों में विकास करवाया जा रहा है। इससे भी किसी भेदभाव के विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में जनता के हित में अनेक कल्याणकारी फैसले लिए हैं। इस अवसर पर डिंपल सैनी, सूर्या सैनी, रंजीत सिंह, सुंदरलाल, कर्ण सिंह, देशराज, जरनैल सिंह, बलदेव सिंह, विजय, पंकज, गौरव, जसविंद्र, शिवकांत आदि मौजूद रहे।