फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   पार्षद नितिन भारद्वाज लाली व उनके समर्थकों ने थामा भाजपा का दामन

पार्षद नितिन भारद्वाज लाली व उनके समर्थकों ने थामा भाजपा का दामन

Thu, 28 Feb 2019 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
पार्षद नितिन भारद्वाज लाली व उनके समर्थकों ने थामा भाजपा का दामन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर के वार्ड नंबर 31 से पार्षद एवं इनेलो युवा इकाई में प्रदेश सचिव रहे नितिन भारद्वाज लाली ने बुधवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व विधायक सुभाष सुधा के समक्ष भाजपा में शामिल होने का एलान किया तो वहीं सीएम व विधायक ने भी उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान देने का भरोसा दिया। बता दें कि नितिन भारद्वाज इनेलो समर्थित ही पार्षद बने थे तो वहीं उन्हें पार्टी में पूरी तरह सक्रिय माना जा रहा था।

वहीं विधायक सुधा ने कहा कि राज्य सरकार की विकासकारी व जनकल्याणकारी नीतियों से प्रदेश का प्रत्येक वर्ग व विपक्षी दल भी प्रभावित है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ईमानदारी से प्रभावित होकर आज प्रत्येक व्यक्ति और नेता भाजपा के साथ जुड़ना चाहता है। बुधवार को मुख्यमंत्री आवास कार्यालय पर पार्षद नितिन भारद्वाज व उनके साथियों विमल गौड़, राजीव शर्मा, नीरज शर्मा, मुकेश शर्मा, राजकुमार काला, नरेंद्र साजवा, अशोक शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा देश का सबसे बड़ा और मजबूत संगठन है। इस पार्टी के साथ जुड़कर देश और प्रदेश की सेवा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि थानेसर हल्का में कई हजार करोड़ की योजनाओं और परियोजनाओं पर खर्च किया जा चुका है और इस हल्के में पूरी ईमानदारी तथा सबका साथ-सबका विकास नीति पर चलकर चहुंमुखी विकास करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नेक नीतियों और ईमानदार सरकार से आज प्रत्येक व्यक्ति प्रभावित है और सभी इसके साथ जुड़ना चाहते है। जो भी व्यक्ति भाजपा के साथ जुड़ेगा उसको पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर डॉ. सत्यदेव, श्याम तिवारी, रामकुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed