{"_id":"6aee3b27b8ee099b110edacb","slug":"there-was-a-huge-rush-of-money-in-the-market-on-dhanteras-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-163797-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: धनतेरस पर बाजार में जमकर धनवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: धनतेरस पर बाजार में जमकर धनवर्षा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धनतेरस पर्व पर धर्मनगरी के बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। सुबह से देर रात तक खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी रही। व्यापारियों के अनुसार, जिले में कारोबार का आंकड़ा 200 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया।
लोगों ने शुभ मुहूर्त में उपहार वस्तुओं, बर्तनों और इलेक्ट्रॉनिक सामान की खूब खरीदारी की। सोने-चांदी के आभूषणों और वाहन क्षेत्र में भी धन की बरसात हुई। प्रमुख बाजारों में दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने विशेष पेशकश और छूट भी दी। सराफा बाजार के प्रधान मनोज गोयल ने बताया कि यह त्योहारी सीजन की सबसे अधिक खरीदारी थी। उन्होंने कहा कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार ग्राहकों ने ज्यादा उत्साह दिखाया है। जिले भर में 250 से अधिक आभूषण की दुकानों पर भीड़ देखी गई। पिपली रोड स्थित दो पहिया एजेंसी संचालक राजीव ने वाहनों की अच्छी बिक्री की पुष्टि की। जिले में 40 से अधिक दो पहिया एजेंसियों पर ग्राहकों की भीड़ दिन भर बनी रही। अनेक लोगों ने कार व अन्य चार पहिया वाहन भी खरीदे, जिससे बड़ा कारोबार हुआ।
खरीदारों की भारी भीड़ के कारण शहर के प्रमुख बाजारों में दिनभर जाम के हालात रहे। सड़कों पर पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया था। वाहनों की लंबी कतारों से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात सुचारु रखने के लिए पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।