फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   हरियाणा-पंजाब पुलिस व्हाट्सऐप से अपराध से कसेंगी नकेल

हरियाणा-पंजाब पुलिस व्हाट्सऐप से अपराध से कसेंगी नकेल

Thu, 28 Feb 2019 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा-पंजाब पुलिस व्हाट्सऐप से अपराध से कसेंगी नकेल

विज्ञापन
पिहोवा। हरियाणा और पंजाब पुलिस अब सोशल मीडिया के माध्यम से अपराध पर नकेल कसेगी। इसके लिए दोनों राज्यों की पुलिस ने एक व्हाट्स एप ग्रुप तैयार किया है। इसके जरिए पुलिस सूचनाओं का आदान-प्रदान कर अपराध पर अंकुश लगाएगी। बुधवार को पिहोवा पुलिस स्टेशन में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए डीएसपी धीरज कुमार की अध्यक्षता में एक अंतरराज्यीय गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पंजाब सहित हरियाणा पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

डीएसपी धीरज ने कहा कि लोकसभा चुनाव होने में कुछ समय ही शेष है। चुनाव को शांतिमय ढंग से कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क रहे। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्र में पैनी नजर बनाए रखे। इसके साथ हरियाणा-पंजाब बार्डर पर नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों पर नजर बनाए रखें और शक होने पर तुरंत तलाशी ले। पंजाब के समाना से आए इंस्पेक्टर विजय कुमार ने सुझाव देते हुए कहा कि हरियाणा-पंजाब पुलिस को एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर सभी पुलिस स्टेशन को आपस में जोड़ना चाहिए और ग्रुप के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में रहे। इससे अपराध पर अंकुश लगाने में काफी मदद मिलेगी और अपराधी भी पुलिस से भाग नहीं सकेंगे। सुझाव पाकर डीएसपी धीरज ने तुरंत एक व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किया। इसमें पंजाब-हरियाणा के पुलिस स्टेशन के नंबरों को जोड़ा गया। इस अवसर पर पिहोवा एसएचओ गुरविंदर सिंह, रणजीत सिंह, धर्म सिंह, कृष्ण लाल, कुलवंत सिंह, बलजीत सिंह, जसवंत सिंह, सुरेंद्र, जानपाल सिंह, लखविंदर सिंह, रणधीर सिंह, वरुण, मलकीत सिंह तथा दिलबाग सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed