फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   थानेसर विधायक ने किया 7 करोड़ के सीवरेज पंपिंग परियोजना का उद्घाटन

थानेसर विधायक ने किया 7 करोड़ के सीवरेज पंपिंग परियोजना का उद्घाटन

Tue, 16 Oct 2018 12:30 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
थानेसर विधायक ने किया 7 करोड़ के सीवरेज पंपिंग परियोजना का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राज्य सरकार की ओर से सीवरेज की व्यवस्था बनाए रखने के लिए 7 करोड़ की लागत से मध्यवर्ती सीवरेज पंपिंग स्टेशन का निर्माण किया गया है। इस स्टेशन से 60 किलोमीटर की सीवरेज पाइप लाइन को कंट्रोल किया जा सकता है। 19 से ज्यादा कॉलोनियों की सीवरेज व्यवस्था जाम नहीं होगी। ये बातें थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने सोमवार को केडीबी रोड स्थित बीआर चौक के पास जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 7 करोड़ की लागत से निर्मित मध्यवर्ती सीवरेज पंपिंग स्टेशन नंबर-वन का उद्घाटन करने के बाद कहीं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बीआर इंटरनेशनल, कंग कॉलोनी, कॉलेज कॉलोनी में सीवरेज लाइन डालने का काम पूरा किया जाएगा। शहर में 20 नए शौचालयों का निर्माण भी होगा। विधायक सुधा ने कहा कि मध्यवर्ती सीवरेज पंपिंग स्टेशन से शास्त्री नगर, न्यू कॉलोनी, पटियाला बैंक कॉलोनी, 7बी, 7सी, कृष्ण नगर गामडी, न्यू मॉडल टॉउन, प्रेम नगर, विद्या कॉलोनी, गोबिंदगढ़, आकाश नगर पार्ट-वन, पार्ट-2, अमर कॉलोनी, चनारथल कॉलोनी, परशुराम, कंग, बीआर इंटरनेशनल स्कूल के सामने सभी कॉलोनियों को फायदा होगा।

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता अशोक खंडूजा ने कहा कि यह पंपिंग स्टेशन स्वयं में आधुनिक स्टेशन है। मार्केट कमेटी थानेसर के चेयरमैन सुरेश सैनी कुक्कू ने भी विधायक के कार्यों को सराहा। पार्षद विजय शर्मा ने कहा कि वार्डों में पीने के पानी की समस्या भी अब 90 प्रतिशत लाइन डालने का काम पूरा हो चुका है। पार्षद मनिंद्र सिंह छिंदा ने कहा कि थानेसर शहर में 4 वर्षों में बेहतरीन कार्य हुए। पार्षद हरदीप सिंह संजू ने विधायक का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ब्लॉक समिति थानेसर चेयरमैन देवीदयाल शर्मा, एसडीओ जयपाल शर्मा, विनोद कांबोज, अमरिक सिंह, नरेश शर्मा, पार्षद प्रदीप सैनी, भारत भूषण सिंगला, बलबीर सिंह, सुनील लक्ष्मीकांत शर्मा, नरेश नंबरदार, रेणू खुंगर, बलदेव नंबरदार,संजय, ओमप्रकाश कोहली, हंसराज, रिंकू सक्सेना, पवन, कुलदीप, मलूक सिंह, रणपत, संतोख ढिल्लों, अनिल एवं पवन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed