फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   गुमथलागढू को म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत मिलेगी 24 घंटे बिजली

गुमथलागढू को म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत मिलेगी 24 घंटे बिजली

Tue, 04 Jul 2017 12:04 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
गुमथलागढू को म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत मिलेगी 24 घंटे बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिहोवा। उपमंडल के गांव गुमथलागढू को अब 24 घंटे बिजली की सप्लाई मिलेगी। बिजली निगम ने म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत गुमथलागढू का चयन किया गया है। सरपंच गगनजोत सिंह संधू ने बताया कि पहले गांव में बिजली की चोरी होने के कारण नुकसान के चलते बिजली के कट लगते थे। वहीं बिजली के कटों के चलते ग्रामीणों को बिजली के संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता था। जिसको लेकर पंचायत में इसका समाधान निकाला गया और ग्राम पंचायत ने बिजली चोरी रोकने के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। जिससे बिजली का लाइन लॉस 45 प्रतिशत से घटकर 20 प्रतिशत से नीचे चला गया। इस मेहनत के बाद गांव को बिजली निगम ने 24 घंटे बिजली देने के लिए का आश्वासन दिया। विभाग की चेकिंग के बाद गांव का चयन म्हारा गांव जगमग गांव योजना में हुआ। जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों को कहना है कि अब वे राहत महसूस कर रहे हैं। वहीं गुमथलागढू प्रदेश की पहली वाई फाई व सीसीटीवी कैमरों की सुरक्षा से लैस पंचायत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed