फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   41 lakhs grabbed from 13 including retired soldiers in the name of job

Kurukshetra News: नौकरी के नाम पर सेवानिवृत्त फौजी समेत 13 से हड़पे 41 लाख

Fri, 02 Jun 2023 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 02 Jun 2023 02:56 AM IST
विज्ञापन
41 lakhs grabbed from 13 including retired soldiers in the name of job
कुरुक्षेत्र। शातिर ठग ने एचएसएससी के अध्यक्ष से जान-पहचान बताकर रोडवेज, आबकारी विभाग और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में नौकरी लगवाने के नाम पर सेवानिवृत्त फौजी समेत 13 लोगाें से 41 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने शिकायत पर दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में सेवानिवृत्त फौजी कंवर पाल निवासी मोहना (कैथल) ने बताया कि सेवानिवृत्त होने के बाद उसने सीमेंट की डीलरशिप ली हुई है। गुरदीप सिंह भी फौज से सेवानिवृत्त है, जिसका उसकी दुकान पर आना जाना था। गुरदीप सिंह कहने लगा कि उसके दोस्तों की राजनीति में अच्छी जान पहचान है। इस पर उसके भतीजे ने गुरदीप सिंह ने कहा कि वह उसे नौकरी पर लगवा दे। इसके बाद गुरदीप ने उसे मुकेश, जसदेव, सरोज और रेनु से मिलने भद्रकाली मंदिर के सामने मिलने के लिए बुलाया। वह अपने साथ दिलबाग सैनी व संदीप सैनी को लेकर उससे मिलने गए। वहां पर उन्हें मुकेश, जसदेव, सरोज देवी, रेनु कुमारी उन्हें मिले। पांचों ने अधिकारियों से अपनी जान पहचान बताई। 18 अगस्त 2017 को उसने आरोपियों को दो लाख रुपये सुशील की नौकरी लगवाने के लिए दिए। उन्होंने 31 दिसंबर 2017 तक सुशील नियुक्ति पत्र देने का वादा किया। इसके बाद उन्होंने आरोपियों को बकाया 39 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने न तो उसके भतीजे और न ही अन्य 12 युवाओं को नौकरी पर लगवाया और न ही रुपये लौटाए। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed