फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   403 villages of the district will be green, women will plant 35 thousand saplings

Kurukshetra News: जिले के 403 गांव होंगे हरे भरे, महिलाएं रोपित करेंगी 35 हजार पौधे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
403 villages of the district will be green, women will plant 35 thousand saplings
कुरुक्षेत्र। पर्यावरण में सुधार को लेकर जहां केंद्र से लेकर प्रदेश सरकारें अहम कदम उठा रही हैं तो वहीं अब महिलाओं ने भी पर्यावरण में सुधार करने का बीड़ा उठाया है। अब जिले भर के 403 गांवों में 35 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे, जिससे अब गांव हरे-भरे व सुंदर नजर आएंगे। पर्यावरण संरक्षण के चलते जिले में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 28 हजार महिलाएं पौधरोपण करने में अहम भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन



जिले के गांवों में फल, छायादार और सुंदर दिखने वाले पौधे लगाए जाएंगे, जिनसे जहां गांव महकेंगे तो वही फलदार पौधे भी लोगों को फल देंगे। इसके लिए अमरूद, अंगूर, आड़ू, आलूबुखारा जैसे फलदार पौधे लगाए जाएंगे साथ ही गुलाब, चांदनी, नीम, अर्जुन, सफेदा के पौधों का भी रोपण किया जाएगा। इसके लिए हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से महिलाओं को 35 हजार पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। इन पौधों को रोपित करने से लेकर उनकी देखभाल करने की जिम्मेवारी महिलाओं की होगी। पौधरोपण के लिए जिले में 14 से 30 जुलाई के बीच अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत महिलाएं जिले के गांवों में पौधों को रोपित कर पर्यावरण को बचाने का संदेश देंगी।
विज्ञापन






35 हजार पौधे किए जाएंगे रोपित : गौरव कुमार
खंड कार्यक्रम अधिकारी गौरव कुमार का कहना है कि पर्यावरण को बचाने के लिए 35 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। जिले के गांवों में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं पौधरोपण करेंगी और उन पौधों की देखभाल की जिम्मेवारी भी महिलाओं की रहेगी। महिलाएं फलदार पौधों के साथ-साथ सजावटी पौधों को भी लगाएगी, ताकि गांवों में सुंदरता भी दिखाई दे। इसके लिए 14 से 30 जुलाई के बीच अभियान चलाकर पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed