फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   35 year old youth dies on the spot after being hit by a train

Kurukshetra News: ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
35 year old youth dies on the spot after being hit by a train
कुरुक्षेत्र। अलग-अलग हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मोहन नगर पुल के निकट 35 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हालांकि घटनास्थल पर उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। उधर, गत सप्ताह बस की टक्कर लगने से जख्मी हुए बाइक सवार अनमोल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना राजकीय रेलवे पुलिस जीआरपी कुरुक्षेत्र के एसआई राज सिंह ने बताया कि सुबह करीब सात बजे जीआरपी को मोहन नगर पुल के पार्क के पास किसी युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर टीम मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया। प्राथमिक जांच के मुताबिक युवक की उम्र 35 साल के करीब थी। उसने काली कमीज व नीली जींस डाली हुई है। किसी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई होगी, क्योंकि उसके सिर व मुंह पर चोट के निशान हैं। फिलहाल शव को 72 घंटे के लिए एलएनजेपी अस्पताल के शवगृह में रख दिया है।
विज्ञापन

उधर, थाना केयूके में दर्ज शिकायत में सूरज निवासी बरवाला जिला पंचकूला ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। वह 16 अक्तूबर को अपनी चचेरी बहन की शादी में अपने पैतृक गांव लोहार माजरा आया था। शादी का कुछ सामान लेकर वह अपने चचेरे भाई प्रवीन व अनमोल के साथ बाइक पर कुरुक्षेत्र से वापस गांव जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे कमोदा गांव के मोड़ के निकट पहुंचे तो एक प्राइवेट बस ने उनकी बाइक के पीछे टक्कर मार दी। इससे वह तीनों लोग बाइक समेत सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए थे। राहगीरों ने उनको अस्पताल पहुंचाया था। दाे दिन बाद 18 अक्तूबर को अनमोल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे मोहाली रेफर कर दिया था। बुधवार को अनमोल की मोहाली में उपचार के दौरान मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने बस नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed