फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सूरजमुखी की खरीद को लेकर किसानों व आढ़तियों के बीच मामला गर्माया

सूरजमुखी की खरीद को लेकर किसानों व आढ़तियों के बीच मामला गर्माया

Sun, 27 May 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
सूरजमुखी की खरीद को लेकर किसानों व आढ़तियों के बीच मामला गर्माया
सूरजमुखी की खरीद को लेकर किसानों और आढ़तियों के बीच मामला गर्माया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। सूरजमुखी को सुखाने व सफाई को लेकर आढ़तियों व किसानों कि बीच चल रहा मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा। हालांकि कुछ किसानों ने राज्यमंत्री कृष्ण बेदी को इस मामले बारे अवगत कराया, जिस पर राज्यमंत्री ने मार्केट कमेटी के चेयरमैन बसंत राणा को दोनों पक्षों के साथ बैठक कर मामले सुलझाने का निर्देश दिया। दोपहर को मंडी एसोसिएशन ने ब्यान जारी कर मामले के सुलझ जाने का दावा किया ,लेकिन थोड़ी देर बाद ही भाकियू प्रवक्ता राकेश बैंस ने पूरे फैसले को भ्रष्टाचार बताते हुए 28 मई की बैठक बुला ली और किए कराए पर पानी फेर दिया।
मंडी एसोसिएशन एवं किसानों की हुई बैठक
शनिवार को मंडी एसोसिएशन की किसानों के साथ एक बैठक सेठी ट्रेडर्स की दुकान पर हुई, जिसमें फैसला लिया गया कि किसान और आढ़तियों का भाईचारा पहले की तरह चलता रहेगा। इस अवसर पर मंडी एसोसिएशन के प्रधान स्वर्णजीत सिंह कालड़ा बिट्टू, यशपाल सेठी, अनिल गर्ग, पवन गुप्ता, संजय बतरा, बोबी गुप्ता, विक्रम राणा, प्रवीण गर्ग, घनश्यामदास, सिमरन सिंह झरौली, महल सिंह पाडलू, अमरीक सिंह दामली, बुटा सिंह झरौली, अमर सिंह झरौली राजबीर पाडलू, रामरत्न बैंस, सरपंच बाज सिंह मदूदां, सरपंच बक्शीश सिंह नलवी, सरपंच हरप्रीत सिंह पाडलू, सरपंच बलकार सिंह रायमाजरा शामिल थे। इसके उपरांत मार्केट कमेटी के चेयरमैन बसंत राणा ने भी किसानों व आढतियों की बैठक मार्केट कमेटी कार्यालय में ली। जिसमें सहमति बनाई गई कि सूरजमुखी व अन्य फसलों को लेकर जैसे संबंध पहले आढ़ती व किसानों के चल रहे थे आगे भी वैसे ही चलते रहेंगे। बैठक में सरकार से मांग की गई कि सूरजमुखी की खरीद आढ़तियों के माध्यम से की जाए।
विज्ञापन

भाकियू ने जारी किया फैसला न मामने का ऐलान
जैसे ही भाकियू नेताओं को राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के माध्यम से आढ़तियों व किसानों के बीच हुए फैसल का पता चला तो प्रदेश प्रवक्ता राकेश बैंस ने राज्यमंत्री व आढ़तियों के बीच मिली भगत का आरोप लगा दिया। बयान जारी करते हुए बैंस ने कहां की राज्यमंत्री व मंडी एसोसिएशन किसानों को बरगलाने का कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि अगर आढ़त के नाम पर किसानों से कोई पैसा चार्ज किया गया तो उसे भाकियू बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि इसको लेकर 28 मई को भाकियू की एक मीटिंग बुलाई गई है जिसमें आगामी रणनीति बनाई जाएगी। बैंस ने बताया कि उन्होंने खरीद एजेंसी हैफेड के डीएम से बातचीत की और सूरजमुखी की फसल की सुखाई व सफाई में आ रही समस्या बारे जानकारी दी। जिसपर डीएम ने आश्वासन दिया कि खरीद शुरू होने पर सफाई के लिए पंखों और लेबर का इंतजाम कर लिया जाएगा और किसानों को किसी प्रकार की समस्या आने नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed