फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक पुलिस ने जांचे 2500 वाहन

रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक पुलिस ने जांचे 2500 वाहन

Mon, 20 Nov 2017 12:15 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक पुलिस ने जांचे 2500 वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
जिला पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए नाइट डोमिनेशन के तहत शनिवार रात को जिलेभर में नाके लगाकर चेकिंग की। एसपी अभिषेक गर्ग की देखरेख में जिले में शनिवार को रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक चेकिंग अभियान चला। इसमें पुलिस अधीक्षक के साथ सभी उप पुलिस अधीक्षक, थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज, अपराध शाखा एक और दो आदि पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस ने मुख्य मार्गों के साथ अन्य जगहों पर कुल 26 पुलिस नाके लगाए। 32 मोटर साइकिल राइडरों के साथ 26 पीसीआर और अन्य वाहनों को भी गस्त और चेकिंग पर लगाया गया। सभी नाका इंचार्ज, प्रबंधक थाना, चौकी इंचार्जों को नाकाबंदी करके वाहनों के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों को चेक करने के आदेश दिए गए। इस अभियान में करीब 400 पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रात के समय चेकिंग के दौरान कुल 2501 वाहनों को चेक किया गया। इनमें से 758 दो पहिया वाहन, 975 फोर व्हीलर, 365 छोटे वाहन और 403 भारी वाहनों को चेक किया गया। इस चेकिंग के दौरान 144 चालान काटे गए। कागजात न होने पर दह वाहनों को इंपाउंड किया गया। जिला पुलिस ने 17 आरोपियों को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर उनसे 214 बोतल शराब बरामद की। अपराध शाखा ने दो आरोपियो को मोबाइल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया। चोरी का एक मोबाइल भी बरामद किया।

फोटो 30
गीता महोत्सव को लेकर पुलिस सतर्क
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। गीता महोत्सव को लेकर जिला पुलिस मुस्तैद हो गई है। एसपी अभिषेक गर्ग ने बताया कि महोत्सव के लिए पुलिस ने तैयारियां कर ली हैं। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए। ब्रह्म सरोवर के मुख्य द्वारो पर नाके लगाए गए। हर आने जाने वाले यात्रियों की चेकिंग की जा रही है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं। किसी भी लावारिस वस्तु को न छूएं। रविवार को ब्रह्मसरोवर पर आयोजित गीता महोत्सव मेले में सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस की टीम ने कांबिंग की। टूरिस्ट चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक रणबीर सिंह की देखरेख में पुलिस लाइन से आए जवानों और बम डिस्पोजल टीम ने चेकिंग की। ं
विज्ञापन


दो मामलों में भगोड़ा गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस के पीओ स्टाफ ने दो मामलों के एक भगोडे़ को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीओ सेल इंचार्ज निरीक्षक केवल सिंह, सहायक उप निरीक्षक दलबीर सिंह, हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल ईश्वर सिंह की टीम ने एक भगौडे आरोपी कुलवंत सिहं उर्फ कान्टा वासी शास्त्री मार्किट थानेसर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अक्तूबर 2015 और सितंबर 2015 में थाना शहर थानेसर में घर में घुसकर चोरी करने के मामले दर्ज हुए थे। मामले अदालत में विचाराधीन हैं। आरोपी को अदालत सौरभ शर्मा जेएमआईसी ने तीन अक्तूबर 2017 और 13 अक्तूबर 2017 को भगोड़ा घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed