फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   बरसात के कारण खराब हुई सूरजमुखी व मक्की की फसल, किसान परेशान

बरसात के कारण खराब हुई सूरजमुखी व मक्की की फसल, किसान परेशान

Sun, 02 Jul 2017 12:24 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
बरसात के कारण खराब हुई सूरजमुखी व मक्की की फसल, किसान परेशान
इस्माईलाबाद। कई दिनों तक हुई भारी बरसात के चलते कस्बे की अनाजमंडी में बिकवाली के लिए आई मक्की व सूरजमुखी की फसल भीग जाने से किसानों को भारी नुकसान की आशंका बनी हुई है। शनिवार को हालांकि बारिश नहीं हुई, लेकिन हल्के बादल रहने के चलते बारिश से भीगी मक्की व सूरजमुखी की फसल सुख नहीं पाई और अब इससे अनाजमंडी में अनाज के सड़ने की बदबू भी आने लगी है। किसान प्रदीप, राकेश, संजीव, अनिल कुमार, गौरव शर्मा आदि का कहना है कि किसानों पर बरसात का कहर बरपा है। खेतों में लगाई धान की फसल पूरी तरह से पानी में डूबी हुई है और अनाजमंडी में बिकवाली के लिए लाई गई सूरजमुखी व मक्की की फसल भी बरसात की भेंट चढ़ गई है। जिससे उन पर दौहरी मार पड़ रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि फसल की स्पेशल गिरदावरी करवा कर किसानों को मुआवजा दिया जाए, ताकि किसानों को कुछ राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed