{"_id":"5953f95d4f1c1baa1b8b4790","slug":"31498675549-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 एमएम बारिश से शहर की निकासी व्यवस्था चौपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 एमएम बारिश से शहर की निकासी व्यवस्था चौपट
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
70 एमएम बारिश से शहर की सड़कें बनीं नदी
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
शहर में बुधवार को हुई 70 एमएम बारिश ने पिछले कई दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से निजात दिलाने के साथ शहर को सड़कों जलमग्न कर दिया। बारिश के पानी की निकासी ना होने के चलते कई पॉश कॉलोनियों और मुख्य बाजारों की सड़कों पर लबालब पानी भरा दिखा। बारिश का पानी कई दुकानों और घरों में जा घुसा। रिहायशी कॉलोनियों के घरों और मार्केट की दुकानों में घुसे पानी को लोग डिब्बे और बाल्टियां लेकर निकालने में दिनभर पसीना बहाते दिखे। जिन घरों में और दुकानों में बारिश का पानी घुसा था, वहां भारी क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। मानसून की शुरुआत में अगर यह हालात हैं तो बारिश के पूरे सीजन के दौरान क्या हालात होंगे, इसे सोच कर अभी से लोग डरे हुए हैं। डर इन्हें यह भी सता रहा है कि कहीं अगले दिनों में उन्हें और अधिक आर्थिक क्षति का सामना न करे पड़े। बहरहाल गुस्साए लोग, जन स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ जन प्रतिनिधियों को कोस रहे हैं। जिन घरों और दुकानों में बुधवार को बरसाती पानी घुसा था, गुस्साये यह लोग विधायक सुभाष सुधा और उनकी पत्नी थानेसर नगर परिषद की चेयरमैन उमा सुधा से मिलने अर्बन एस्टेट स्थित सुधा निवास पर पहुंचे थे। हालांकि इनका आधा गुस्सा वहां जाकर इस ठंडा हो गया, क्योंकि खुद सुधा निवास तक जाने वाली सड़क जलमग्न थी और बामुश्किल इन्हें सुधा निवास में जाना पड़ा। सुधा ने लोगों को उनकी मुश्किल का हल कराने का आश्वासन दिया है, वहीं विधायक ने अधिकारियों के साथ शहर के उन इलाकों का भी मुआयना किया, जहां जलभराव की वजह से दिक्कतें पैदा हुई थीं।
इन जगहों पर हुआ जलभराव
रेलवे रोड, सेक्टर-17, एलआईसी रोड, गुलजारी लाल नंदा मार्ग, पशु अस्पताल, रेलवे रोड, पालिका बाजार, मेन बाजार, अंबेडकर चौक, महाराणा प्रताप चौक, ताऊ देवीलाल चौक, झांसा रोड, बाहरी, अर्बन एस्टेट, इंद्रसेन कालोनी, पार्वती विहार, मोहन नगर, विकास नगर, दुखभंजन कॉलोनी इत्यादि कॉलोनियों में जलभराव से लोग परेशान दिखे।
पिपली मंडी में बह गई मक्का की फसल
पिपली अनाज मंडी में तेज बारिश के दौरान किसानों की मक्का की फसल बह गई। पिछले कई दिनों से पिपली मंडी में काफी मात्रा में मक्का की फसल की आवक हो रही थी, लेकिन बुधवार को तेज बारिश के कारण इसमें से काफी फसल पानी के साथ मंडी के नालों में बह गई। इस फसल को समेटने और बह गई फसल को निकालने के लिए दिन भर किसान जुटे रहे।
विज्ञापन
- बारिश में बह गए विकास के भगीरथ प्रयास
- चंडीगढ़, पिंक सिटी जयपुर और अमृतसर बनाने के दावें हुए हवा
- सीजन की एक बारिश ने खोली विकास 31 माह में हुए कार्यों की पोल
...तो इलाके में कूच कर विधायक ने किया चार घंटे तक मुआयना
राजेश शांडिल्य
कुरुक्षेत्र।
र्ध्म नगरी कुरुक्षेत्र को चंडीगढ़, पिंक सिटी जयपुर और अमृतसर जैसा बनाने के सपने एक बारिश में बह जाएंगे, ऐसा हमने सोचा नहीं था। भाजपा सरकार के 31 माह के कार्यकाल हमारे सांसद और विधायक ने कुरुक्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्य कराए, मगर जो विकास कार्य कराए गए गुणवत्ता कितनी घटिया स्तर थी, इसकी पोल बुधवार को हुई बारिश ने खोल दी। यह दर्द कुरुक्षेत्र की उस जनता है, जिन्हें इस सीजन की एक बारिश ने हिलाकर रख दिया है। बुधवार को बारिश से लोगों लाखों रुपये की क्षति हुई। बारिश की बूंदे गर्मी से राहत के साथ इतनी बड़ी आफत खड़ी करेंगी, यह शहरवासियों ने सोचा भी नहीं था, क्योंकि उनका भरोसा शहर में हुए उन विकास कार्यों पर टिका था, जिनके दावे रोजाना सत्तारूढ़ दल के नेतागण कर रहे थे। शहर की तस्वीर बदलने और विकास कार्यो के लिए भगीरथ प्रयास करने वाले नेता आज चाह कर भी वोटरों से आंख नहीं मिला सके। रात को करीब दो बजे शुरू हुई बारिश के बाद शहर में जो हालात पैदा हुए उससे परेशान नागरिकों ने विधायक सुभाष सुधा को फोन लगाने के साथ कई लोग उनके घर तक पहुंचे। नतीजन विधायक को भी इन हालात का जायजा लेने के लिए चार घंटे तक शहर के विभिन्न इलाकों में कूच करने के लिए विवश होना पड़ा। इसके बाद विधायक की नजरों के सामने जो हालात आए, उसका शिकार उन जिम्मेदार अधिकारियों को होना पड़ा, जिनकी निगरानी में शहर की निकासी के अलावा विकास कार्यों की इबारत रखी गई थी। बता दें कि उपरोक्त हालात के बाद विधायक अधिकारियों की फौज के साथ चार घंटे तक सड़क पर रहे और शहर के कई इलाकों का जायजा लिया। इस दौरान विधायक के साथ एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, लोक निर्माण विभाग के एक्सईन एसपी सरोहा, जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईन अशोक खंडूजा और थानेसर नगर परिषद ईओ बीएन भारती सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
6 फुट नीचे तक धंस गई 15 दिन पहले बनी सड़क
विश्व मानचित्र पर लाने की कवायद में धर्म नगरी की जो सड़क 15 दिन पहले बनकर तैयार हुई थी, वह कई जगहों पर 6 फुट तक नीचे धंस गई। बता दें कि थानेसर नगर परिषद के सामने कंकरीट की सड़क को उखाड़कर पालिका बाजार की नई सड़क कल तक चकाचक दिख रही थी, मगर आज ये सड़क जानलेवा हो चुकी है, क्योंकि इस सड़क पर करीब 10 जगहों पर 5 फुट चौड़े और 6 फुट से भी गहरे गढ्ढे हो चुके हैं।
नई सड़क धंसने से पलटा ट्रक
पालिका बाजार में राशन से भरा एक ट्रक नई सड़क धंसने से पलट गया। हालांकि इस ट्रक को क्रेन की मदद से उठाते समय भी एक बड़ा हादसा होते होते टला, क्योंकि क्रेन से उठाते समय यह ट्रक उस दिशा में घूम गया, जिधर एक सड़क पर कार खड़ी थी। पूर्व पार्षद विवेक मेहता विक्की के मुताबिक पालिका बाजार की सड़क चंद रोज पहले ही बन कर तैयार हुई है, मगर बुधवार की बारिश में यह नई सड़क 10 जगहों पर नीचे धंस चुकी है। यदि जल्दी ही इन खढ्ढों को रिपेयर नहीं किया गया तो यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
बाक्स
इन सेक्टरों और कॉलोनियों में लिया जायजा
विधायक बुधवार को सुबह 8 बजे ही भारी बरसात से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने और लोगों को राहत देने के लिए सेक्टरों और कालोनियों में पहुंचे। उन्होंने सेक्टर 13, 7, 10, 5,17, 2 व 3 का जायजा लेने के बाद हुडा और नगर परिषद के अधिकारियों को फटकार लगाई। विधायक सुधा इस बात पर खफा दिखे कि उनके कई बार कहने के बावजूद विभाग ने अपने स्तर पर पानी निकासी के उचित प्रबंध नहीं थे।
विधायक ने माना शहर में कई जगह निकासी ठप
विधायक ने माना कि शहर में कई जगहों पर पानी निकासी की ब्लाकेज पाई गई। उन्होंने ब्लाकेज को मौके पर खुलवाकर पानी की निकासी सुनिश्चित करवाई। इसके पश्चात विधायक सुभाष सुधा ने पुराना बस स्टैंड के सामने सिवरेज मैन होल खुलवाकर पानी निकासी शुरू करवाई और रेलवे रोड का निरीक्षण करने के उपरांत सलारपुर रोड़ पर निमार्णाधीन नाले की मरम्मत करवाने के बाद पानी निकासी के द्वार खुलवाएं।
जेसीबी से भरे गहरे गढ्ढे
विधायक ने रेलवे रोड़, विष्णु कालोनी का जायजा लेने के बाद झांसा रोड़ पर सरस्वती कालोनी के पानी निकासी की व्यवस्था को देखा और यहां पर लोगों की समस्याओं को भी जाना। यहां पर लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद सड़क पर गहरे गढ्ढों को मौके पर ही जेसीबी मशीन के जरिए भरवाने का काम किया।
तीनों विभाग तालमेल से करें निकासी का प्रबंध
विधायक ने अधिकारियों को कहा कि पानी के कारण सड़क को नुकसान हुआ तो इसका हर्जाना विभाग को भुगतना पड़ेगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद के अधिकारी आपसी तालमेल के साथ पानी बरसाती पानी की निकासी के प्रबंधों को सुनिश्चित करना होगा।
निकासी के लिए पंप लगाने के आदेश
विधायक ने झांसा रोड़ पर सरस्वती ड्रेनेज पर भी पानी निकासी के मौके को देखा, यहां पर आसपास की कालोनियों में जमा पानी का जायजा लिया और सरस्वती पर पानी निकासी के लिए पंप लगाने के लिए मौके पर ही सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता से बातचीत की। इस बातचीत के बाद सुधा ने नप अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से पानी निकासी के लिए पंप लगाने के आदेश दिए। इसके पश्चात विधायक ने पिहोवा रोड, नई अनाज मंडी और कई अन्य क्षेत्रों का भी दौरा किया।
दवा विक्रेता हुआ तीन लाख से अधिक का नुकसान
अत्री मेडिकोज के संचालक अश्विनी अत्री ने बताया कि उनकी दुकान के बेसमेंट में दवाइयों का स्टाक बारिश के गंदे पानी में डूबने से करीब तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। वह अपने वार्ड के पार्षद निडतिन भारद्वाज के साथ सुबह नौ बजे विधायक सुभाष सु।धा और नप चेयरमैन उमा सुधा से मिलने के लिए उनके घर पर गए थे। इस दौरान उनके साथ इंद्र सेन कॉलोनी वासी वीरेंद्र शर्मा, राहुल, सुभाष इत्यादि ने इंद्रसेन कॉलोनी में बुधवार की बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात से अवगत कराया।
-----------------
विपक्ष का कहना, सीएम फ्लाइंग सड़कों की भी करे जांच
इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पवन गर्ग का कहना है कि सीएम फ्लाइंग को छापेमारी के अलावा सड़कों की हालत और अन्य विकास कार्यों को भी देखना चाहिए। निर्माण कार्यों में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है। अगर इसकी जांच कराई जाए तो इसका खुलासा होगा।