फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   27.51 crores in the city, development work, Kurukshetra

शहर में 27.51 करोड़ से होंगे विकास कार्य

Tue, 21 Mar 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Tue, 21 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
27.51 crores in the city, development work, Kurukshetra
शहर में 27.51 करोड़ से होंगे विकास कार्य - फोटो : अमर उजाला

 नए वित्त वर्ष में शहर के विकास कार्यों का खाका रखने के साथ ही थानेसर नगर परिषद हाउस की बैठक में एजेंडे के 10 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। वहीं इससे आधा घंटा पहले हाउस में बजट के लिए विशेष बैठक रखी गई थी। इसमें वर्ष 2017-2018 वित्त वर्ष में 27 करोड़ 51 लाख के बजट को सर्वसमम्मति से सहमति दी गई।

विज्ञापन


बैठक के बाद नप अध्यक्ष ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि देर शाम नगर परिषद कार्यालय में वार्षिक बजट और सामान्य विकास कार्यों के लिए आयोजित हाउस की बैठक में यह निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत थानेसर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए  30 टिप्पर, 4 ट्रैैक्टर ट्राली, एक जेसीबी, 2 रिफ्यूज कलेक्टर, डस्टबीन, व्हील बैरों, छोटी डोंगी, कस्सी, रिक्शा-रेहड़ी व अन्य सामान खरीदने के लिए 2 करोड़ 70 लाख रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई है। बैठक में स्थानीय विधायक सुभाष सुधा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नप की ओर से वर्ष 2016-17 में स्थापना मद में 17 करोड़ 28 लाख 60 हजार रुपये का प्रावधान किया था और जनवरी 2017 तक 7 करोड़ 90 लाख 22 हजार 771 रुपये खर्च हुए। नप ने वेतन, डीए वृद्धि और 7वें वेतन आयोग को ध्यान में रखते हुए हाउस की बैठक में 18 करोड़ 87 लाख 50 हजार रुपये का प्रावधान किया है।इसके अलावा वर्ष 2017-18 के लिए कंटीजेंसी मद में 2 करोड़ 95 लाख 60 हजार रुपये का प्रावधान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाउस की बैठक के बाद विधायक सुभाष सुधा ने बताया कि बैठक रखे गए सभी 10 एजेंडों को पारित किया गया है। इनमें 2 करोड़ 70 लाख से स्वच्छता के लिए संसाधन खरीदने, नप कार्यालय में जनरेटर खरीदने, 10 कंप्यूटर, 5 लेजर प्रिंटर, 5 प्रिंटर स्केनर, फोटो स्टेट, 10 यूपीएस व 10 स्केनर खरीदने, टिप्पर व अन्य साधनों पर ड्राइवरों की स्वीकृति, सेक्टर 3, 5, 7 व 13 के सामुदायिक केंद्रों में स्वीपर कम चौकीदार लगाने, कर्मचारियों के मेडिकल बिल के बारे में, पिपली चौक पर ट्रैफिक लाइट लगाने, पिपली चौक से पैराकीट के सामने पंचायत समिति कार्यालय पर ई-टायलेट लगाने, मैन बाजार में सीसीटीवी लगाने, लायलपुर बस्ती का नाम शहीद भगत सिंह रखने, 3 जगहों पर सामुदायिक केंद्र बनाने और 3 जगहों पर सामुदायिक केंद्र को बनाने का प्रस्ताव तैयार करने सहित अन्य मामलों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस मौके पर विधायक सुभाष सुधा, नगर परिषद के उपाध्यक्ष सुरेंद्र छिंदा सहित लगभग सभी नगर पार्षद मौजूद थे।      

विधायक के फंड से यह होंगे विकास कार्य      
-विधायक फंड से शहर में सीसीटीवी लगाने के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा      
- विधायक फंड से ही कीर्ति नगर, देवी दास पुरा और रतगल में बनेंगे सामुदायिक केंद्र      
- गोबिंदगढ़, आकाश नगर व सुंदर पुर में सामुदायिक केंद्र बनाने का रखा प्रस्ताव       

लायंस व जेसीआई क्लब को दिए दो चौक
उपायुक्त निवास के सामने नए चौक की देखभाल का जिम्मा जेसीआई क्लब और सेक्टर 7 व 5 के डिवाइडर पर बनने वाले चौक की देखभाल का जिम्मा लायंस क्लब को सौंपा गया है। यहां बता दें कि इससे पहले भी शहर के कई चौक सामाजिक संगठनों के अलावा पिपली जीटी रोड के फ्वाईओवर के सौंदर्यकरण का जिम्मा दो प्राइवेट शिक्षण संस्थानों को दिया गया है।


इनेलो के पार्षदों ने बैठक से पहले जताया असंतोष      
इनेलो के एक पार्षद निजी कारणों से बैठक में नहीं आए,जबकि इनेलो के अन्य पार्षदों में शामिल वार्ड नंबर तीन, वार्ड नंबर 23, वार्ड नंबर 26, वार्ड नंबर 27, वार्ड नंबर 28 और 29 ने अपने क्षेत्र के विकास में हो रहे भेदभाव को लेकर असंतोष जताया और बैठक शुरू होने के समय नहीं पहुंचे। दरअसल इस बैठक में विधायक सुभाष सुधा को भी पहुंचना था। उनके आने पर उक्त पार्षदों ने बैठक से बाहर ही असंतोष जताया। वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र शर्मा निंदी, संदीप टेका पंकज शर्मा सहित अन्य पार्षदों अपने क्षेत्र में विकास कार्यों में भेदभाव की बात विधायक के सामने रखी। विधायक ने पार्षदों को आश्वासन दिया कि किसी वार्ड में भेदभाव नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed