{"_id":"69cc30d0bc42c14f9506181f","slug":"25-players-each-selected-for-sports-nurseries-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-152480-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: खेल नर्सरियों के लिए 25-25 खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: खेल नर्सरियों के लिए 25-25 खिलाड़ी चयनित
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। फुटबाल नर्सरी के लिए ट्रायल देने पहुंचे खिलाड़ी। स्वयं
कुरुक्षेत्र। 32 सरकारी खेल नर्सरियों के लिए जिले में ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें हर खेल के लिए करीब 25-25 बच्चों का चयन किया गया। इसके अलावा 10-10 खिलाड़ियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। सभी खेलों के कोच ने खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जिसके बाद उनका चयन किया गया।
इन ट्रायल में आठ से 19 साल के खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें आयु की गणना 1 अप्रैल 2007 के आधार पर की गई। ये सभी ट्रायल पिहोवा, इस्माईलाबाद, थानेसर और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में आयोजित किए गए।
जिले में लॉन टेनिस की एक, फुटबाल की दो, बास्केटबॉल की दो, वॉलीबाॅल की तीन, एथलेटिक्स की दो, मुक्केबाजी की दो, कुश्ती की दो, साइक्लिंग की दो, स्विमिंग की एक, बैडमिंटन की एक, खो-खो की एक, वुशु की एक, स्केटिंग की दो, जिमनास्टिक की एक, वेटलिफ्टिंग की एक, हॉकी की एक, कबड्डी की दो, तीरंदाजी की एक, रोइंग की एक, हैंडबॉल की एक और जूडो की दो नर्सरियां शामिल हैं। इनके लिए आज से नर्सरियां शुरू हो जाएंगी।