फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   मुख्यमंत्री का रोड शो

मुख्यमंत्री का रोड शो

Sun, 20 May 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का रोड शो
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जनता की सेवा के लिए ही भाजपा सरकार बनी है। इस सरकार ने केवल और केवल जनता की सुविधाओं के लिए प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के लिए जन कल्याणकारी नीतियों को अमलीजामा पहनाने का काम किया है और आगामी डेढ़ सालों में भी भाजपा सरकार जनता का सेवक बनकर काम करेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को देर शाम थीम पार्क में थानेसर विधायक सुभाष सुधा द्वारा आयोजित ऐतिहासिक और भव्य रोड शो कार्यक्रम में जनता को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने छटी पातशाही गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर कर्मस्थली कुरुक्षेत्र में रोड शो का शुभारंभ किया और जैसे ही मुख्यमंत्री थीम पार्क में रोड शो कार्यक्रम में पहुंचे तो वैसे ही हजारों लोगों के जयकारों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अपार जनसमूह के साथ-साथ रोड शो के संयोजक थानेसर विधायक सुभाष सुधा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कांबोज, लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन, ओएसडी अमरेंद्र सिंह,भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ.संजय शर्मा, भाजपा प्रभारी बंतो कटारिया, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, नगर परिषद की अध्यक्षा उमा सुधा सहित भाजपा के तमाम नेताओं ने फूल मालाओं के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन

रोड शो उमड़े जन सैलाब को देखकर गदगद हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने थानेसर वासियों का दिल की गहराईयों से स्वागत करते हुए कहा कि जब तक प्रदेश की सरकार को जनता का सहयोग और साथ रहेगा तब तक यह सरकार जनता की भलाई के लिए कार्य करती रहेगी। राज्य सरकार को कर्म करने का संदेश गीता स्थली कुरुक्षेत्र से ही मिला है, इस पावन धरा पर भगवान श्रीकृष्ण ने पूरे विश्व को कर्म का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इसी संदेश का अनुसरण करते हुए भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास, हरियाणा एक-हरियाणवी एक की नीति को लागू करने का काम किया और जनता के सहयोग से प्रदेश को विकास की पंक्ति में सबसे आगे लाकर खड़ा किया है। इस सरकार ने प्रदेश को भ्रष्टाचार से मुक्त प्रदेश बनाया और इस सरकार पर पिछले साढे़ 3 सालों में एक भी दाग नहीं लगा है, क्योंकि सरकार नेक नीति से जनता की सेवा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले साढे़ 3 सालों में जो विकास कार्य किए हैं, उन विकास कार्यों पर प्रदेश की जनता ने अपनी मोहर लगा दी है, यह मोहर रोड शो के दौरान प्रदेश की उत्साही जनता ने लगाई है। भाजपा सरकार का विकास कार्यो का कारवां आगामी डेढ़ सालों में भी जारी रहेगा। थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित उमड़े जन सैलाब का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की एक झलक पाने के लिए थानेसर विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिक आज रोड़ शो में पहुंचे है। यह रोड़ शो प्रदेश का सबसे ऐतिहासिक और यादगार रोड़ शो होगा। इस मौके पर महामंत्री रविन्द्र सांगवान, सुशील राणा, जिला उपाध्यक्ष शेरपाल राणा व रोशन बेदी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हैप्पी विर्क, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंदीप विर्क, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामपाल पाली, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक फतेह चंद गांधी, थानेसर निगरानी कमेटी के संयोजक जितेन्द्र अग्रवाल, जिला सचिव अमित रोहिला, जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. सत्येन्द्र गौड, जिला संयोजक व्यवसायिक प्रकोष्ठ अजय गोयल, जिला संयोजक चुनाव प्रबंधन दीपक चौहान, थानेसर मंडलाध्यक्ष विनित बजाज, मंडल महामंत्री हरीश अरोड़ा, अभिमन्यू, पूर्व मंडलाध्यक्ष सुरेन्द्र इसाकपुर, भाजपा युवा नेता साहिल सुधा, देवी दयाल शर्मा, बाबुराम टाया, जिला मीडिया प्रभारी विनित क्वात्रा, जिला सह मीडिया प्रभारी ज्ञानचंद शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश वर्मा, किसान मोर्चा इस्माईलाबाद मंडलाध्यक्ष खेमचंद, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निशा महेश्वरी, जिला उपाध्यक्ष रेणू खूंगर, जिला महामंत्री अनू माल्यान, पार्षद प्रदीप सैनी, हरदीप संजू, दरबारा सिंह, गुरदयाल सिंह काजल, मोहन लाल अरोड़ा, राधे श्याम वधवा, भारत भूषण सिंगला, बलबीर सिंह, धनसिंह गांधी, लक्ष्मीकांत शर्मा, दीपक सिड़ाना, मीनू कोहली, ययापाल नारंग, सुखबीर रोहिला, श्याम सुंदर तिवारी, डॉ. सत्यदेव, सरार्फा यूनियन के प्रधान मनोज गोयल, मुल्तान सभा के अध्यक्ष प्रदीप झाम्ब, इस्कान से साक्षी गोपाल, निरंकारी भवन से गुरचरण सिंह, सनातन धर्म से डॉ. सत्यदेव, गोडिया मठ से डीडी महाराज, जय बजरंगबली गौशाला से नरेन्द्र वालिया, डा. नागपाल, ज्वैल सिंगला, खरैती लाल सिंगला, अमीर चंद, रमेश सुधा, बलबीर सिंह, शशि जैन, कर्ण सिंह राणा सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed