फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   अतिथि अध्यापकों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

अतिथि अध्यापकों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Mon, 06 Nov 2017 12:23 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
अतिथि अध्यापकों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
अतिथि अध्यापकों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
अतिथि अध्यापकों ने रविवार को मांगों को लेकर हुड्डा पार्क से राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के आवास तक रोष मार्च निकाला और आवास के बाहर बैठकर प्रदर्शन किया। हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र गढीरोडान और उपप्रधान कुलबीर कौशिक ने बताया कि जिले के अतिथि अध्यापक एक नवंबर से शाहाबाद में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी के बाद अतिथि अध्यापकों ने संघर्ष का रास्ता चुना है। यह धरना प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक प्रदेश सरकार अतिथि अध्यापकों को नियमित करने का अपना वादा पूरा नहीं करती। अनिश्चितकालीन धरना आज पांचवें दिन भी जारी रहा। इसमें पिहोवा ब्लॉक के पांच अध्यापक शिव प्रसाद, तिलक राज, नरेश कुमार, शीशपाल, कुलवंत स्थानीय हुडा पार्क में धरने पर बैठे। हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ के प्रदेश प्रवक्ता राजेश शर्मा ने बताया कि अतिथि अध्यापकों द्वारा प्रदेश के सभी 11 मंत्रियों के आवास और गृह क्षेत्र में एक नवंबर से अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। अपनी मांगों के बारे में उन्होंने बताया कि उनकी मांग है कि प्रदेश सरकार विभिन्न जिलों से हटाए गए जेबीटी शिक्षकों को तुरंत प्रभाव से समायोजित करें, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार उन्हें समान काम समान वेतन प्रदान किया जाए, अतिथि अध्यापकों को नियमित करने का अपना वादा पूरा किया जाए। यदि प्रदेश सरकार हमारी मांगें पूरी नहीं करती तो यह धरना प्रदर्शन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। आज के धरना प्रदर्शन में संदीप गौड़, उमंग गांधी, संजीव खरींडवा, संदीप कुरडी, मीनू आदि अतिथि अध्यापक उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed