{"_id":"59ff5e094f1c1b8d698b9998","slug":"21509907977-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी प्रतिनिधि सम्मेलन 12 नवंबर को नरवाना में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी प्रतिनिधि सम्मेलन 12 नवंबर को नरवाना में
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी प्रतिनिधि सम्मेलन 12 नवंबर को नरवाना में
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
व्यापार मंडल का राज्यस्तरीय व्यापारी प्रतिनिधि सम्मेलन 12 नवंबर को नरवाना में होगा। यह जानकारी हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला महासचिव राजेश सिंगला ने दी। उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल का राज्यस्तरीय व्यापारी प्रतिनिधि सम्मेलन नरवाना के आर्य विद्यालय में होगा। इसके मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष और अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग दास गर्ग होंगे। इस सम्मेलन में जीएसटी टैक्स प्रणाली से व्यापारी और उद्योगपति को व्यापार करने में जो समस्या आ रही है। इसके अलावा व्यापारियों की अन्य समस्याओं पर विचार किया जाएगा। व्यापारी की जो भी समस्या होगी, उन समस्याओं को केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली से मिल कर इन समस्याओं का समाधान कराने के लिए बात की जाएगी। इस सम्मेलन को व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग के अलावा अन्य व्यापारी नेता भी संबोधित करेंगे।