फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   श्रीमाता अंजनी सेवा ट्रस्ट ने कराया भगवती जागरण एवं भंडारा

श्रीमाता अंजनी सेवा ट्रस्ट ने कराया भगवती जागरण एवं भंडारा

Tue, 02 Jan 2018 12:46 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
श्रीमाता अंजनी सेवा ट्रस्ट ने कराया भगवती जागरण एवं भंडारा
श्रीमाता अंजनी सेवा ट्रस्ट ने कराया भगवती जागरण एवं भंडारा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
श्रीमाता अंजनी सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में सेक्टर-7 स्थित शिव शक्ति मंदिर में नववर्ष के उपलक्ष्य में रविवार रात भगवती जागरण और भंडारा धूमधाम से हुआ। आयोजक सोमनाथ कक्कड़ एडवोकेट परिवार ने महामाई की ज्योत प्रज्ज्वलित की। कार्यक्रम में सभी लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और कन्या भ्रूण हत्या उन्मूलन अभियान के तहत शपथ दिलाई। सोमनाथ कक्कड़ ने बताया कि मां के भक्तों के सहयोग से ट्रस्ट प्रत्येक वर्ष भगवती जागरण करवाया जाता है।

सर्वप्रथम पंडित कुलदीप शर्मा ने नवग्रह और सर्वदेव पूजन संपन्न कराया। इसके बाद महामाई की ज्योत प्रचंड हुई। भगवती जागरण में एकांत एंड पार्टी के गायकों ने महामाई का गुणगान किया। भगवती जागरण में सभी भक्तों को कन्या भ्रूण हत्या रोकने, शहर को स्वच्छ रखने और गोमाता का सम्मान और रक्षा करने की शपथ दिलाई। शहर के प्रमुख लोगों और संस्था से जुड़े लोगों को स्मृति-चिह्न प्रदान किया गया। विशाल भंडारे में लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। जागरण के बीच-बीच में कलाकारों ने देवी-देवताओं की झांकियां दिखाई। जागरण के मध्यांतर के पश्चात तारा रानी की कथा सुनाई गई। सुबह जागरण की आरती के बाद यजमानों ने कन्या पूजन करके प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर कमल भारद्वाज, विजय अत्री, कृष्ण कुमार कौशिक, करुणा कक्कड़, कार्तिक कक्कड़, कांग्रेस नेत्री अमरदीप कौर, नामीत पार्षद मोहन लाल अरोड़ा, जीताराम पाल, लखविंद्रपाल सिंह ग्रेवाल, डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र, जिले सिंह पाल, यशपाल शर्मा, शंकर दास गुप्ता, नरेश गुप्ता, जसपाल मेहंदीरत्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed