{"_id":"59dbc12e4f1c1bee688b4ed7","slug":"201507574062-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड सेफ्टी विभाग ने मिठाई की दुकानों व दूध डायरियों से भरे सेंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड सेफ्टी विभाग ने मिठाई की दुकानों व दूध डायरियों से भरे सेंपल
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिठाई की दुकानों और डेयरियों से भरे सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
घटिया और नकली खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सोमवार को फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने मिठाई की दुकान और दूध डेयरियों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने सैंपल भी भरे। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। उन्होंने पुराना सामान हटाना शुरू कर दिया। जिला फूड सेफ्टी कंट्रोलर डॉ. राजेंद्र ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर टीम ने मिठाई की दुकानों और दूध की डेयरियों से सैंपल लिए गए है। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। इसके अलावा गांव बोढ़ा के एक व्यक्ति रामचंद्र ने सीएम विंडो पर गुरुनानक कॉलोनी में स्थित एक मिठाई की दुकान के खिलाफ घटिया लड्डू बेचने की शिकायत की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता के सामने ही दुकान से लड्डू के सैंपल लेकर सील किए गए। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने किसी समारोह में देने के लड्डू खरीदे थे। उनमेें से बदबू आ रही थी। इसकी शिकायत उसने सीएम विंडो कर दी।