फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   कुरुक्षेत्र जंक्शन का औचक निरीक्षण पर पहुंचे एडीआरएम, निर्माण कार्य के हालात को देख रह गए दंग

कुरुक्षेत्र जंक्शन का औचक निरीक्षण पर पहुंचे एडीआरएम, निर्माण कार्य के हालात को देख रह गए दंग

Fri, 10 Aug 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र जंक्शन का औचक निरीक्षण पर पहुंचे एडीआरएम, निर्माण कार्य के हालात को देख रह गए दंग
नरेंद्र शर्मा
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। महाभारत थीम पर बनने वाले धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के रेलवे जंक्शन को मॉडल स्टेशन बनाने की दिशा में काम दशा और दिशा भटकी हुई नजर आ रही है। खुद एडीआरएम ने वीरवार को इस जंक्शन का औचक निरीक्षण कर यह सवाल उठाया कि इन हालात में यह कार्य दिसंबर 2018 तो दूर, अगले दो वर्षों में भी पूरा नहीं होगा। इस मॉडल रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य को लेकर बरती जा रही ढिलाई पर ठेकेदार व अधिकारियों को जबरदस्त फटकार भी लगाई गई।

इस दौरान एडीआरएम राजीव धनखड़ ने ठेकेदार पर सवाल उठाते हुए कहा कि आपकी नीयत से ऐसा लगता नहीं कि आप इस प्रोजेक्ट को दो वर्षों तक भी पूरा कर देंगे। दिल्ली-कालकर जनशताब्दी से एडीआरएम राजीव धनखड़ करीब 10 बजे कुरुक्षेत्र जंक्शन पर पहुंचे। एडीआरएम राजीव धनखड़ ने जब निर्माणाधीन मॉडल रेलवे स्टेशन की ओर रूख किया तो वहां के हालात देख दंग रह गये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूछा कि ढाई माह पहले इस भवन को गिरा दिया था, बावजूद इसके अभी तक निर्माण कार्य में ढिलाई क्यों बरती जा रही है। उन्होंने अधिकारियों व ठेकेदार को निर्देश देते हुए कहा कि 20 अगस्त के बाद स्टेशन का निर्माण कार्य रफ्तार से चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर तक हर हालात में भवन के पहले चरण का निर्माण कार्य पूरा होना चाहिए। उनके मुताबिक मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस मॉडल रेलवे स्टेशन का 15 दिसंबर को उद्घाटन करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन स्थल के 1300 फुट क्षेत्र की खुदाई कराने, वहां बेतरतीब ढंग से पड़े सरियों को उठाने, 10 सितंबर तक भवन की फाउंडेशन कास्टिंग करने बारे सहित अन्य कार्य के बारे में सख्त निर्देश दियें।
विज्ञापन




6 फरवरी को किया था शिलान्यास

गौरतलब है कि रेलवे स्टेशन के नये प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य का शिलान्यास इसी वर्ष 6 फरवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और रेल राज्यमंत्री राजेन गोहाई ने किया था। मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र जंक्शन को महाभारत कालीन लुक में निर्मित करने के लिए करीब 25 करोड़ रुपये की घोषणा की थी। जानकारी के अनुसार 15 दिसंबर को इस मॉडल रेलवे स्टेशन के पहले चरण का निर्माण कार्य का शुभारंभ मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे, मगर ठेकेदार व संबंधित रेलवे अधिकारियों की लापरवाही के चलते आठ माह बाद भी निर्माण कार्य कछुआ चाल में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेलवे भवन के ऊपर लगेगी फाइबर से 11 फुट ऊंची व लंबी श्री कृष्ण-अर्जुन रथ की मूर्ति

जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन को महाभारत कालीन लुक दिए जाने का आभास दूर से दिखाई देने लगेगा। तीन मंजिला बनाए जाने वाले भवन के सेंटर पोर्च पर 11 फुट लंबा व इतना ही ऊंचा श्री कृष्ण अर्जुन रथ स्थापित किया जाएगा। यह रथ फाइबर से तैयार किया जाएगा, जो बेहद आकर्षक होगा।



महाभारत की थीम पर स्थापित होगा मिनी पैनोरमा

रेलवे स्टेशन परिसर में वीआईपी लॉंज के साथ ही एक विशेष तौर पर मिनी पैनोरमा स्थापित किया जाएगा, जिसमें महाभारत कालीन दृश्यों की तर्ज पर दृश्य दिखाई देंगे और कुरुक्षेत्र पैनोरमा की तर्ज पर ही बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed