फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   नशे की गर्त में डूब रहे शाहाबाद को खेलों के माध्यम से बचाना होगा: बेदी

नशे की गर्त में डूब रहे शाहाबाद को खेलों के माध्यम से बचाना होगा: बेदी

Mon, 06 Aug 2018 01:09 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
नशे की गर्त में डूब रहे शाहाबाद को खेलों के माध्यम से बचाना होगा: बेदी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहाबाद। नशे की गर्त में डूब रहे शाहाबाद को खेलों के माध्यम से बचाना होगा। इसके लिए अधिकाधिक खेल अकादमियां स्थापित करने की जरूरत है। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी रविवार को गांव कल्याणा में भीम स्पोर्ट्स अकादमी में मेट हॉल के उद्घाटन समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

बेदी के अनुसार उन्हें खुशी है कि ग्रामीण क्षेत्र में पहलवानी के लिए शुरू हुई अकादमी में खिलाड़ियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राज्यमंत्री ने कहा कि आजादी से पहले ही शाहाबाद शिक्षा का हब था, लेकिन आज नशे के कारण शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ रहा है। सभी को एकजुट होकर इस बुराई के खिलाफ संघर्ष करना होगा। क्षेत्र की बेटियों एवं बेटों की शिक्षा के लिए चम्मू कलां में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना की गई, दो आईटीआई शुरू होने जा रही हैं और इसके अलावा आदेश मेडिकल कॉलेज शुरू हो चुका है और मीरी-पीरी मेडिकल कॉलेज भी जल्द शुरू हो जाएगा। शाहाबाद महिला ह की की जमकर प्रशंसा की और कहा कि हॉकी की बदौलत यहां के सैंकड़ों खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिली है। राज्यमंत्री ने अकादमी के विस्तारीकरण के लिए 5 लाख रुपये की विकास राशि देने की घोषणा की। इससे पहले भी अकादमी को राज्यमंत्री ने 5 लाख की अनुदान राशि दी थी। संचालक अमराज नैन एवं मद्दी पहलवान ने राज्यमंत्री को पगड़ी पहना एवं गदा भेंटकर स्वागत किया। अंबाला, कुरुक्षेत्र एवं शाहाबाद के खिलाड़ियों ने कुश्ती के जौहर भी दिखाए। इस अवसर पर चमक, गौरव बेदी, मुलखराज गुंबर, अरुण कंसल, सुदर्शन कक्कड़, राजू चावला, राज सतीजा, जोगेंद्र रत्ता, मलिक विजय आनंद, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, पूर्व चेयरमैन राजबीर दाउमाजरा, संदीप टिवाना तथा दस्तार सहित अन्य मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed