फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   34 गांवों ने 20 फीसदी से कम किया लाइन लॉस, हुए रोशन

34 गांवों ने 20 फीसदी से कम किया लाइन लॉस, हुए रोशन

Mon, 25 Dec 2017 12:31 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
34 गांवों ने 20 फीसदी से कम किया लाइन लॉस, हुए रोशन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
प्रदेश सरकार और बिजली निगम की पहल और लोगों में बढ़ रही जागरूकता का असर सकारात्मक दिखने लगा है। यही कारण है कि जिले भर के 34 गांवों में बिजली चोरी कम हो गई है। साथ ही माध्यम से होने वाला लाइन लॉस भी 20 फीसदी से नीचे आ गया है। नौ फीडरों के अंतर्गत आने वाले ये गांव म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत अब 24 घंटे रोशन हो रहे हैं। साथ ही इससे भी अधिक संख्या में गांव इस दिशा में बढ़ रहे हैं। इन गांवों में भी बिजली निगम 15 घंटे बिजली आपूर्ति कर रहा है। निगम के अधिकारियों की माने तो कुरुक्षेत्र के ही प्रदेश भर में सबसे अधिक गांव जगमग योजना के तहत जगमग हुए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले कुछ महीनों में 24 घंटे जगमग रहने वाले गांवों की संख्या 70 से अधिक हो सकती है।
बता दें कि वर्ष 2015 में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिले के गांव दयालपुर से हीम्हारा गांव जगमग गांव योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत 20 फीसदी से कम लाइन लॉस वाले गांवों को 24 घंटे बिजली देने की घोषणा की गई थी। निगम ने उसके बाद से ही प्रयास शुरू कर दिए थे। लोगों को जागरूक करने के साथ ही छापेमारी भी गई। इसका ही असर रहा कि प्रदेश में सबसे अधिक गांव यहीं पर ही सबसे अधिक समय तक रोशन रहते हैं। इन गांवों में सभी उपभोक्ताओं के मीटर घरों के बाहर लगाए जा चुके हैं। इन कनेक्शनों की केबिल भी बदली जा रही हैं। इससे बिजली चोरी की आशंका के साथ ही लाइन लॉस भी कम हो सका है।
विज्ञापन

इन फीडरों के गांव हुए जगमग
नहर माजरा, घुमर खेड़ी, गिरदारपुर, खेड़ी टू, त्योड़ी, छौरपुर, बलाही, दयालनगर, रामपुर। इन फीडरों के अंतर्गत आने वाले 34 गांवों को अब 24 घंटे बिजली प्रदान की जा रही है। नहर माजरा, घुमरखेड़ी, गिरदारपुर, खेड़ी टू, त्योड़ी, छौरपुर इसी वर्ष जनवरी में तो दयालपुर, रामपुर और बलाही नवंबर माह से जगमग हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली रथ दे रहा बिजली बचाने का संदेश
बिजली निगम की ओर से बिजली रथ भी सड़कों पर उतारा गया है, जो गांव-गांव घूम कर लोगों को बिजली बचाने, चोरी न करने व बिल समय पर भरने का संदेश दे रहा है। इसके साथ ही लोगों को निगम की ओर से चलाई जा रही अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है, ताकि उपभोक्ता जागरूक हो सके। अक्तूबर माह से शुरू किया गया यह रथ अभी तक थानेसर, पिहोवा व शाहाबाद क्षेत्र के अधिकतर गांवों में घूम चुका है।

गांव दयालपुर में आज भी 28 फीसदी लाइन लॉस
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव दयालपुर से म्हारा गांव जगमग गांव योजना का शुभारंभ वर्ष 2015 में किया था। इसके बाद से जिले के 34 गांवों लाइन लॉस 20 फीसदी के कम किया जा चुका है। लेकिन, दयालपुर गांव आज भी इस योजना में शामिल नहीं हो सका है। इस योजना का कार्य इस गांव में भी पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक इस गांव का लाइन लॉस करीब 28 फीसदी ही है। इसके चलते अभी यहां 15 घंटे ही बिजली दी जा रही है। गांव के सरपंच रजत कुमार का कहना है कि लाइन लॉस कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अगले कुछ दिनों में गांव इस योजना में शामिल हो जाएगा।


अन्य गांवों में भी किए जा रहे हैं प्रयास : कंबोज
बिजली निगम के एसई जेके कंबोज का कहना है कि अभी नौ फीडर के अंतर्गत आने वाले गांवों को 24 घंटे बिजली दी जाने लगी है। अन्य गांवों में भी इस योजना को सफल बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही चोरी रोकने के लिए कार्रवाई में भी तेजी लाई गई है। ग्रामीण भी योजना को स्वीकार करने के लिए आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed