फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   कुरुक्षेत्र के 3 जूडो खिलाडिय़ों का हुआ अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए चयन

कुरुक्षेत्र के 3 जूडो खिलाडिय़ों का हुआ अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए चयन

Tue, 13 Jun 2017 11:49 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र के 3 जूडो खिलाडिय़ों का हुआ अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए चयन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र जिले के जूडो के 3 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्कूली खेल तथा एशियन जूडो चैंपियनशिप 2017 में प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इन प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र के जूडो के 2 खिलाड़ियों और जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के जूडो विंग की 1 महिला खिलाड़ी का चयन अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए कर लिया गया हैं। साई के सहायक निदेशक बीएस रंधावा और जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी उषा राजपाल ने खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को बधाई दी।

मंगलवार को सुबह भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र शाखा के प्रांगण में पहुंचने पर साई के खिलाड़ी विशाल बिष्ट, अतर सिंह और संयोगिता सिंह का सहायक निदेशक बीएस रंधावा, जूडो के वरिष्ठ प्रशिक्षक टेक सिंह, जूडो एसोसिऐशन के अध्यक्ष संजीव छाबड़ा, जूडो प्रशिक्षक मनोज कुमार, साई जूडो प्रशिक्षक अमित गुर्जर, वरिष्ठ प्रशिक्षक बलवंत कौर, गुरविन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह वडैच सहित अन्य प्रशिक्षकों ने स्वागत किया। एडी बीएस रंधावा ने बताया कि साई के खिलाड़ी विशाल बिष्ट (एकेडीएवी स्कूल इस्माईलाबाद का छात्र) का 7 जुलाई से 10 जुलाई 2017 को दिल्ली में होने वाले वर्ल्ड स्कूल खेलों के लिए ट्रायल मई 2017 में प्रगति मैदान दिल्ली में हुए। इन ट्रायल में विशाल बिष्ट ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जिसके चलते विशाल का चयन भारतीय टीम के लिए नब्बे किलोग्राम वर्ग से कम वाले वेट में हुआ हैं। उन्होंने बताया कि साई के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अतर सिंह (डीएवी स्कूल सढौरा) का चयन 12 से 17 जुलाई 2017 को किर्जिस्तान में होने वाले कैडेट एंड जूनियर एशियन जूडो चैंपियनशिप के लिए 73 किलोग्राम से कम वेट के लिए भारतीय टीम के लिए हुआ हैं। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अतर सिंह ने 7 से 10 जून को साई सेंटर औरंगाबाद में ओपन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के कारण ही अतर सिंह का चयन एशियन चैंपियनशिप के लिए किया गया हैं। जूडो खिलाड़ी संयोगिता सिंह के प्रशिक्षक मनोज कुमार ने बताया कि डीएवी स्कूल सेक्टर 3 में पढ़ने वाली और जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के जूडो की छात्रा संयोगिता सिंह का चयन 12 से 17 जुलाई 2017 को किर्जिस्तान में होने वाले कैडेट एंड जूनियर एशियन जूडो चैंपियनशिप के लिए 70 किलोग्राम वेट के लिए भारती टीम के लिए हुआ हैं। प्रशिक्षक सतपाल सिंह, यशबीर सिंह, जयभगवान, शमशेर सिंह, राकेश रावत, जितेन्द्र, पंकज परासर, सुरेन्द्र कौर, सांवरिया आदि प्रशिक्षकों ने बधाई दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed