फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   19 corona pojitive case today in kurukshetra

विधायक के सुरक्षा गार्ड और भतीजे सहित 19 लोग कोरोना पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
19 corona pojitive case today in kurukshetra
जिले में शनिवार को विधायक के सुरक्षा गार्ड और भतीजे सहित 19 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। कोरोना पॉजिटिव मामलों में विधायक के सुरक्षा गार्ड की पत्नी और अकाउंटेंट भी शामिल हैं। उधर, लाडवा स्थित यूनियन बैंक ब्रांच के सहायक प्रबंधक भी कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबर है। कुरुक्षेत्र में पहली बार एक ही दिन में 19 केस कोरोना पॉजिटिव के सामने आने से लोगों में दहशत बन गई है। इसी बीच मेदांता अस्पताल में उपचाराधीन विधायक सुभाष सुधा ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि उनके संपर्क में जितने भी लोग आए है वे अपना-अपना कोरोना वायरस का टेस्ट जरूर करवा लें। इस वायरस के फैलाव को रोकने के लिए टेस्ट करवाना बहुत जरूरी है। कहा कि कुरुक्षेत्र में उनके निकट रहने वाले कुछ लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसलिए सभी सुरक्षित रहे और स्वस्थ रहे।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 19 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 5 मरीजों के सैंपल निगेटिव आने पर मुलाना अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। इस जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 112 मरीज ठीक हो चुके हैं और अब तक 156 कोरोना वायरस के सैंपल पॉजिटिव आ चुके हैं। शनिवार को आए पॉजिटिव केसों में से पिहोवा के टौगोर पब्लिक स्कूल के पास से 85 वर्षीय व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। यह व्यक्ति बरेली से वापिस आया है, कुरुक्षेत्र के कैलाश नगर से 24 वर्षीय युवक, गांधी नगर से 65 वर्षीय व्यक्ति, पटियाला बैंक कॉलोनी से 30 वर्षीय युवक, गांव खेडी मारकंडा से 37 वर्षीय व्यक्ति, गांव बाहरी मौहल्ला से 35 वर्षीय युवक, पुलिस लाईन से 35 वर्षीय व्यक्ति, कृष्णा नगर गामड़ी से 41 वर्षीय व्यक्ति, बजगांव से 32 वर्षीय व्यक्ति, ब्रह्मण चौक अमीन से 20 वर्षीय युवक व 30 वर्षीय युवक, सेक्टर 30 से 41 वर्षीय महिला, सेक्टर 3 से 16 वर्षीय युवक, सेक्टर 7 से 42 वर्षीय व्यक्ति, शीला नगर से 41 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस लाईन से 34 वर्षीय महिला, न्यू कालोनी से 24 वर्षीय युवक, सैनी कालोनी से 22 वर्षीय युवक,जींद से 51 वर्षीय व्यक्ति के सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 12549 सैंपलों में 11918 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और 631 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इस जिले में अब तक 156 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 112 सैंपलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 112 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 44 एक्टिव केस है। बताया कि जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 2583 लोग आए हैं, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके हैं और 166 व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन किया गया है तथा 68 को होटल में क्वारंटाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि 7 लोगों को मुलाना मेडिकल कालेज, 24 मरीजों को हिरमी कोविड केयर सेंटर, मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में 1, कल्पना चावला में 1, एलएनजेपी में 3 दाखिल है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में अब तक 12549 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 11918 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। उन्होंने बताया कि वायरस से पिहोवा के अरनैचा से 6 वर्षीय बच्ची, अरनैचा से 5 वर्षीय बच्चा, पिहोवा के मॉडल टाउन से 61 वर्षीय महिला, शाहाबाद के दयाल नगर से 26 वर्षीय युवक, लाडवा के वार्ड नंबर 6 से 30 वर्षीय युवक के सैंपल की रिपोर्ट निगेेटिव आ चुकी है। इन सभी को ठीक होने पर मुलाना अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed