{"_id":"5a186c5c4f1c1b4e718b55aa","slug":"181511550044-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्णजयंती, गीता महोत्सव में हो रही जनता के पैसे की बर्बादी : सैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्णजयंती, गीता महोत्सव में हो रही जनता के पैसे की बर्बादी : सैलजा
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर्णजयंती, गीता महोत्सव में हो रही जनता के पैसे की बर्बादी : सैलजा
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
राज्यसभा सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा है कि केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। हरियाणा में भाजपा पूरी तरह से नाकाम हो चुकी है। वह प्रदेश की जनता को कभी स्वर्ण जयंती तो कभी गीता महोत्सव मनाकर जनता का ध्यान भटकाने में लगी है। इन महोत्सवों पर भाजपा सरकार जनता के पैसे का खुलकर दुरुपयोग कर रही है। यदि यह पैसा प्रदेश के विकास कार्यों में लगाया होता तो आज प्रदेश तरक्की की राह पर होता। भाजपा दिल्ली से लेकर यहां तक प्रचार-प्रसार में करोड़ों रुपये खर्च कर रही है।
कुमारी सैलजा शुक्रवार को एक शादी समारोह के बाद लाडवा में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि गुजरात में निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकार बनेगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात मॉडल को जिस तरह से देश में बेचने की कोशिश की थी, उसकी असलियत जनता के सामने आ चुकी है। गुजरात के लोग भी इसकी असलियत जानते है कि वहां विकास नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने भाजपा सरकार पर लोकसभा सत्र के शीतकालीन सत्र की धज्जियां उड़ाने का भी आरोप लगाया। कहा कि शीतकालीन सत्र को भी इन्होंने अपनी राजनीति की बलि चढ़ाया है। इस सत्र को समय पर न करवाकर सरकार आगे ले गई, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हरियाणा में ही नहीं देश में भी पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। जनता का मौजूदा भाजपा सरकार से पूरी तरह से मोह भंग हो चुका है। जीत की शुरुआत कांग्रेस पार्टी गुजरात और हिमाचल प्रदेश से शुरू करेगी। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पवन गर्ग, बिमला सरोहा, एससी सेल के जिला प्रधान जरनैल सिह डूडा, भगवंत सिंह विर्क, पूर्व सरपंच राजबीर गूढ़ी, हरपाल चंदेल आदि थे।