फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   रास नहीं आ रही दाखिले के लिए पहली बार आयोजित की जा रही कॉमन प्रवेश प्ररीक्षा

रास नहीं आ रही दाखिले के लिए पहली बार आयोजित की जा रही कॉमन प्रवेश प्ररीक्षा

Tue, 20 Jun 2017 10:48 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
रास नहीं आ रही  दाखिले के लिए पहली बार आयोजित की जा रही कॉमन प्रवेश प्ररीक्षा
विद्यार्थियों को रास नहीं आ रही कॉमन प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। केयू में पहली बार 7 विश्वविद्यालयों की कॉमन प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। भले ही यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है, पर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों का इस एक ही विश्वविद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाया जाना परीक्षार्थियों के साथ-साथ उनके परिजनों को भी नागवार लग रहा है। ऐसी स्थिति में कई परीक्षार्थियों से लेकर उनके परिजनों में रोष भी देखने को मिला।
भिवानी से वेदनारायण और रोहतक से अपनी बेटी को परीक्षा दिलवाने के लिए लेकर पहुंचे रामनरेश का कहना है कि परीक्षा कॉमन हुई, ये ठीक है पर इतनी दूर परीक्षा केंद्र होने की वजह से उन्हें लंबी यात्रा के साथ-साथ कई दूसरी परेशानी भी झेलनी पड़ी। प्रदेश के दूसरे जिलों से केयू दूर होने केे चलते परीक्षा छूटने का भी डर बना रहता है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा की तरह यह प्रवेश परीक्षा भी प्रत्येक जिलों में आयोजित की जाए तो उन्हें इतनी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता। वहीं सोनीपत, जींद, रोहतक, हिसार व पानीपत से अपनी बेटियों और बहनों को लेकर पहुंची महिलाओं का कहना था कि इतनी दूर परीक्षा केंद्र होने से परेशानी हुई तो वहीं आजकल बढ़ते अपराध और दुर्घटनाओं की वजह से वे अपनी बेटियों को अकेले भी नहीं भेज सकती थी। इतनी दूर परीक्षा केंद्र होने से समय और पैसे दोनों की बर्बादी महसूस हो रही है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए तो इस परीक्षा के चलते आर्थिक बोझ भी पड़ा है। रोहतक की सुनीता का कहना है कहा कि यदि एचटेट और सीटेट की परीक्षाओं की तरह ये कॉमन प्रवेश परीक्षा भी नजदीकी केंद्रों पर रखी जाती तो उन्हें ऐसी परेशानियां नही झेलनी पड़ती। इनमें से कुछ सुबह करीब 3 बजे अपने निजी स्थानों से परीक्षा के लिए चले और 5-6 घंटों का सफर तय करके केंद्र तक पहुंचे। ऐसी स्थिति में परीक्षार्थी परीक्षा भी सही नहीं दे पाता और केंद्र दूर होने का खामियाजा उसे भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन


1014 विद्यार्थियों ने दी दाखिले के लिए परीक्षा
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में मंगलवार को प्रदेश के 7 विश्वविद्यालयों में एमए सोशोलॉजी, एमए समाज कार्य, एमए साइकोलॉजी, एमए अप्लाइड साइकोलॉजी व एमएससी साइकोलाजी में दाखिले के लिए 1014 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि 4 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को आयोजित एमए सोशोलॉजी की प्रवेश परीक्षा के लिए 350 विद्यार्थियों ने, एमए समाज कार्य की प्रवेश परीक्षा के लिए 125 विद्यार्थियों ने एमए साइकोलॉजी, एमए अप्लाइड साइकोलॉजी व एमएससी साइकोलाजी के लिए 539 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह से चल रही कामन प्रवेश परीक्षाएं सुचारु रूप से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed