फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BJP's graph is rising in Punjab, AAP government is worried: Krishan Lal Panwar

पंजाब में बढ़ रहा भाजपा का ग्राफ, आप सरकार घबराई : कृष्ण लाल पंवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
BJP's graph is rising in Punjab, AAP government is worried: Krishan Lal Panwar
कुरुक्षेत्र। पंजाब में भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है जिससे वहां की आम आदमी पार्टी सरकार घबरा चुकी है। पंजाब के लोगों ने मन बना लिया है कि आने वाले चुनाव में भाजपा को ही सरकार बनाने का मौका देंगे। यह दावा प्रदेश के विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने किया। वे मंगलवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिकायतों का निवारण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पंजाब के लोग वहां की आम आदमी पार्टी की सरकार की नीतियों से परेशान हो चुके हैं और हर वर्ग में निराशा छाई हुई है। वहां के लोग इस सरकार से राहत पाना चाहते हैं और भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा व अन्य राज्यों में चल रही सरकार की तरह ही सरकार चाहते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी नीतियों के बदौलत ही वहां मुख्यमंत्री व भाजपा नेताओं का स्वागत हो रहा है और इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि आने वाले चुनाव में लोग भाजपा को ही मौका देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed