{"_id":"5bd6063cbdec22693257b872","slug":"161540752956-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रत्नावली महोत्सव में चार मंचों पर चल रहे कार्यक्रमों के दौरान युवकों ने जमकर किया हुड़दंग, मूकदर्शक बना रहा केयू प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रत्नावली महोत्सव में चार मंचों पर चल रहे कार्यक्रमों के दौरान युवकों ने जमकर किया हुड़दंग, मूकदर्शक बना रहा केयू प्रशासन
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। केयू में रत्नावली महोत्सव के तीसरे दिन चार मंचों पर चल रहे कार्यक्रमों के दौरान कुछ युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। हुड़दंगियों ने ओपन एयर थियेटर में चल रहे वन एक्ट प्ले, धरोहर के समक्ष खुले मंच पर आयोजित सांग व ऑडिटोरियम हॉल में रसिया सहित कई कार्यक्रमों में खलल डाला। केयू प्रशासन, सुरक्षा कर्मी और पुलिस मूकदर्शक बने रहे। मंच से की जा रही अपील का भी कोई असर नहीं दिखा।
हुड़दंग की वजह से ओपन एयर थियेटर में चल रहा वन एक्ट प्ले कुछ समय तक बंद करना पड़ा। इसके बाद हुड़दंगी धरोहर के समक्ष पहुंच गए और यहां खुले मंच पर चल रहे सांग में बाधा डाली। एक युवक ने मंच पर चढ़कर कलाकार से माइक छीन लिया और अप्रत्यक्ष तौर पर छात्राओं पर कमेंट भी किए। हुड़दंगी अपणी बात मंच पर भी पहुंचे और यहां करीब 15 मिनट तक केयू प्रशासन के तानाशाही रवैये व छात्रा हितों का हनन के बारे में नारेबाजी की। इसके बाद हुड़दंगी ऑडिटोरियम हॉल में पहुंचे। यहां चल रहे हरियाणवी बृज क्षेत्र की रसिया विधा की प्रस्तुति में भी खलल डाला। उन्होंने अमर्यादित कमेंट किए। करीब एक घंटे तक युवक हुड़दंग मचाते रहे, लेकिन प्रशासन असहाय दिखा।
हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई: जिलोवा
रत्नावली के दौरान हुड़दंग का मामला संज्ञान में आया है। सोमवार को प्रॉक्टर, आउटसोर्सिंग सुरक्षा कर्मियों के इंचार्ज गुलजार सिंह के साथ बैठक की जाएगी। माहौल खराब करके कार्यक्रमों में बाधा डालने वाले हुड़दंगियों की पहचान कर रिपोर्ट मांगी जाएगी। जो विद्यार्थी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- डॉ. चांद राम जिलोवा, मुख्य सुरक्षा अधिकारी, केयू
वीडियोग्राफी से की जाएगी हुड़दंगियों की पहचान : प्रो. तेजेंद्र
कुछ युवकों ने हुड़दंग किया है, जिससे कुछ समय के लिए कार्यक्रम बाधित हुए है। सभी कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी कराई जा रही है और कार्यक्रम समापन के बाद आरोपियों की पहचान की जाएगी। हुड़दंगियों में केयू के छात्र मिले तो अवश्य ही कार्रवाई कराई जाएगी।
- प्रो. तेजेंद्र शर्मा, निदेशक, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग, केयू
शिकायत के आधार पर होगी कार्रवाई : छोटू राम
हुड़दंग संबंधित मामला संज्ञान में नहीं है। यदि पुलिस के पास कोई शिकायत आती है तो हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन केयू में सुरक्षा को लेकर मुस्तैद है।
- छोटू राम, प्रभारी, केयूके थाना