फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   अब पहले से भी अधिक बिगड़ सकते है हालात, रोडवेज कर्मियों ने हड़ताल जारी रखने का किया ऐलान

अब पहले से भी अधिक बिगड़ सकते है हालात, रोडवेज कर्मियों ने हड़ताल जारी रखने का किया ऐलान

Thu, 25 Oct 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
अब पहले से भी अधिक बिगड़ सकते है हालात, रोडवेज कर्मियों ने हड़ताल जारी रखने का किया ऐलान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। किलोमीटर स्कीम के तहत निजी बसों को रोडवेज बेड़े में लाए जाने के विरोध में उतरे रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़े हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। बुधवार को रोडवेज कर्मचारी नेताओं व सरकार की वार्ता विफल रही वहीं रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल आगे भी जारी रखने का ऐलान कर दिया है। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के बाद अब सर्व कर्मचारी संघ भी हड़ताल के समर्थन में उतर आया है। इससे दूसरे विभागों में भी जनसुविधाएं बाधित होने के पूरे आसार हैं।
रोडवेज कर्मियों ने सेक्टर-10 के ताज पार्क में धरना दिया। महर्षि वाल्मीकि जयंती की छुट्टी के बावजूद विभिन्न विभागों के कर्मचारी धरनास्थल पर जुटे रहे। इसी बीच विभाग ने कुरुक्षेत्र मेन व पिहोवा सब डिपो के अंतर्गत 100 से अधिक रोडवेज बसें चलाई, जिससे यात्रियों को कुछ राहत मिल पाई। धरने को संबोधित करते हुए कर्मचारी यूनियन के प्रदेश उपमहासचिव माया राम उनियाल ने कहा कि सरकार जिद पर अड़ी है, जिसके चलते परिवहन मंत्री के साथ वार्ता सिरे नहीं चढ़ सकी। मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान सुरेंद्र बारवा, मूल चंद तिगरी, बलवंत सिंह, नरेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी नेताओं ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


इन्होंने धरना स्थल पर पहुंचकर दिया समर्थन
हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित सभी संगठन बिजली बोर्ड, पब्लिक हेल्थ, आबकारी कराधान विभाग, अध्यापक संघ, सक्षम यूनियन द्वारा हरियाणा कर्मचारी महासंघ द्वारा प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल के तीसरे दिन भी ताज पार्क में रोडवेज तालमेल कमेटी द्वारा चलाए जा रहे निरंतर हड़ताल में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसकेएस आज से जिला सचिवालय पर शुरू करेगा क्रमिक अनशन, फिर होगा काम ठप
रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में सर्वकर्मचारी संघ की बुधवार को बैठक पब्लिक हेल्थ कार्यालय में हुई। ऐलान किया गया कि वीरवार को जिला सचिवालय पर 25 घंटे के लिए क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। 26 अक्तूबर को सभी विभागों के कर्मचारी एक दिन की मास कैजुअल लीव लेकर हड़ताल में शामिल होंगे। इसके बाद सभी विभागों में हड़ताल करेंगे। बैठक में जिला प्रधान सुरेश गुढ़ा, ओमप्रकाश, गुरचरण सिंह, सुनील कुमार, आनंद सिंह, सुभाष गुंसर, कृष्ण कुमार, धर्मेंद्र सिंह, रामेश्वर दास, दयानंद, सुदर्शन कुमार, राजेश शर्मा, विजय कुमार, राजेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।


100 से अधिक बसें चलाई : जीएम
डिपो महाप्रबंधक लेखराज ने दावा किया कि बुधवार को भी 100 से अधिक बसें चलाई गईं, जिससे यात्रियों को भारी राहत मिली। वीरवार को भी यात्रियों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed