फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   चौकन्ने दिखे पूरे रोड शो में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

चौकन्ने दिखे पूरे रोड शो में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

Sun, 20 May 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
चौकन्ने दिखे पूरे रोड शो में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
राजेश शांडिल्य
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
हिसार में काला तेल फेंके जाने की घटना के बाद चौकन्ना हुए सीएम के सुरक्षा घेरे ने कुरुक्षेत्र में काले झंडे दिखाने की योजना विफल कर दिया। कुरुक्षेत्र में सीएम का रोड शो थ्री टायर सिक्योरिटी के बीच नजर आया। संयोगवश हिसार के सनातन धर्म मंदिर के निकट पिछले रोड शो में घटना हुई थी और कुरुक्षेत्र में भी उनके रोड शो का समापन रेलवे रोड स्थित सनातन धर्म मंदिर में होना था। हिसार के एपीसोड के बाद मुख्यमंत्री स्वयं काफी चौकन्ने दिखे। रोड शो के दौरान जिन प्रमुख मार्गों पर उनका स्वागत किया गया, वहां तिलक करने वाले लोगों से प्लेट लेकर मुख्यमंत्री स्वयं अपने मस्तक पर तिलक करते दिखे। यहां तक की जिन संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के गले में फूल मालाएं डालनी थी, उन स्वागतकर्ता से फूल मालाएं लेकर सीएम स्वयं अपने गले में डालते हुये नजर आए। इसके बाद उन्होंने यह फूल मालाएं भीड़ पर भी बरसाई। हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ श्रीदेवी कूप भद्रकाली मंदिर झांसा रोड फाटक पर मुख्यमंत्री का स्वागत पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डा.संजय शर्मा ने किया। हालांकि यहां सिक्योरिटी ने गले में माता की चुनरी और फूल माला से रोकने का प्रयास किया लेकिन मुख्यमंत्री का इशारा मिलते ही पीठाध्यक्ष ने मां भद्रकाली के जयघोष के साथ तिलक किया, माता की चुनरी भेंट की और पुष्प माला पहनाई। इस दौरान एक ओर जोरदार भद्रकाली के जयकारे गूंजे तो दूसरी ओर माइक से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भारत माता और वंदे मातरम का जयघोष किया। शनिवार को थीम पार्क से फूलों की बरसात के साथ रोड शो का आगाज हुआ और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अलग-अलग अंदाज में मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कहीं डीजे पर भक्ति और देशभक्ति का संगीत और पुष्प वर्षाहुई तो किसी ने ढोलक, बैंड बाजे के साथ स्वागत किया। रोड शो की खास बात ये रही कि 5 किलोमीटर के सफर में 156 से अधिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।


सफाई कर्मियों ने की काले झंडे दिखाने का नाकाम प्रयास

नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान सुभाष गुंसर के नेतृत्व में हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने थानेसर नगर परिषद के निकट काले झंडे दिखाने की योजना बनाई थी लेकिन भारी पुलिस बल के बीच प्रदर्शनकारी सफल नहीं हुये। दरअसल देर शाम थीम पार्क से शुरू हुआ, यह रोड शो बिरला मंदिर चौक, छोटा बाजार, मेन बाजार, मोती चौक, पुरानी सब्जी मंडी, गोशाला चौक, झांसा रोड, पुराना बस स्टैंड, निरंकारी भवन, रेड रोड, रेलवे रोड, बड़ा डाकखाना से होता हुआ न्यू कालोनी सनातन धर्म मंदिर पर संपन्न हुआ।
विज्ञापन


रोड शो में बीन बांसुरी ग्रुप, रंग बिरंगी लाइटें और जलपान का प्रबंध

रोड बीन बांसुरी ग्रुप के वाद्य यंत्रों की धुन ने समां बांधा वहीं भव्य स्वागत के लिये तोरण द्वार, बेशुमार झंडे, होर्डिंग से शहर पटा हुआ था। शहर के मुख्य चौराहे रंग बिरंगी लाइटों से से सुसज्जित किये गये थे। अनेक जगहों पर जलपान की स्टाल लगाये गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अनेक संस्थाओं ने किया रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री का स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
ब्रह्मकुमारी संस्था द्वारा थीम पार्क के सामने मीठे पानी की छबील व हलवे का प्रसाद, महादेव गौशाला समिति की तरफ से अमीर चंद एंड संस नीलकंठी पर पानी, बिस्कुट की सेवा, बिरला मंदिर पर स्वागत, मीठे पानी व बिस्कुट का प्रबंध सैनी समाज, जाट धर्मशाला, कबीरपंथी समाज, लक्ष्मण चौंक पर पानी की छबील व स्वागत जांगडा धर्मशाला, पांचाल धर्मशाला, प्रधान लक्ष्मण कालोनी, शास्त्री बाजार में पानी की छबील वाल्मीकि समाज व श्री वेद माता गायत्री ट्रस्ट, कच्चा घेर पर पानी की बोतलें, फूलों की बरसात, हलवे का प्रसाद डॉ. सत्या देव प्रधान सनातम गऊशाला व राकेश नरूला, सिकरी चौंक पर पानी व केले का प्रसाद, फल, मिष्ठान, हलवे का प्रसाद व स्वागत श्री साक्षी गोपाल ईस्कान संस्था, वैश्य अग्रवाल धर्मशाला, सराफा एसोसिएशन के प्रधान द्वारा किया गया।

उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी चौंक पर छोले हलवा व फूलों की बरसात हनुमान मंदिर की तरफ से प्रदीप झांब व कृष्ण धमीजा, गीता स्कूल छोटा पर पानी की छबील, मिष्ठान, स्वागत व पुलों की बरसात जय बजरंग बली धर्मशाला, यादव समाज, राजू शहीद मौहल्ला में पानी की बोतल बी आर ग्रुप, रोटरी चौंक पर पानी की छबील व स्वागत बार एसोसिएशन के प्रधान मनोज वशिष्ठ, नजदीक आरोग्यम अस्पताल के पास पानी की छबील व स्वागत जेसीआई व भारत विकास परिषद, पुराना बस अड्डा पर श्री ब्राहमण एवं तीर्थोद्धार सभा की तरफ से प्रधान यशेन्द्र शर्मा, मुख्य सलाहकार जय नारायण शर्मा द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इसके पश्चात खीर का प्रसाद, मीठा पानी, ब्रैड पकोडे का प्रबंध राईस मिल की तरफ से ज्वैल सिंगला व अग्रवाल समाज की तरफ से अजय गोयल द्वारा किया गया। इसके अलावा निरंकारी भवन के पास पानी की छबील व स्वागत का कार्यक्रम निरंकारी सभा, डॉ. सतेंद्र गौड, सेक्टर 17 के पास संस्कार भारती, क्रेजी प्रैस, देव भूमि मंडल, पंजाबी धर्मशाला,सुनिता नर्सिंग होम के पास पानी की छबील व स्वागत रिक्शा यूनियन, पलबंर एसोसिएशन, एससी मोर्चा, होटल पर्ल मार्क के पास हलवाई यूनियन, जेसीआई क्लब, रूद्रा सिनेमा के पास पानी की छबील व स्वागत सैन समाज, नई अनाज मंडी एसोसिएशन, कुष्ठ आश्रम, बीकानेर स्वीट हाउस के पास पानी की छबील खाटु श्याम परिवार, गोल बैंक के पास कोल्ड हिन्कस, मिष्ठान बब्बी मारबल व आशु बजाज, गुरुनानक स्कूल के पास पानी की छबील प्रधान रेलवे रोड, जैन समाज व प्रजापति समाज सभा, परशुराम चौंक पर बंगाली धर्मशाल, कांबोज समाज व सनातम धर्म मंदिर के पास लाल द्वारा मंदिर सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed