{"_id":"5d093bdd8ebc3e36ff04d388","slug":"156088622320-kurukshetra-news78","type":"story","status":"publish","title_hn":"केयू में परीक्षा नियंत्रक समेत सहायक रजिस्ट्रारों की तैनाती पर मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केयू में परीक्षा नियंत्रक समेत सहायक रजिस्ट्रारों की तैनाती पर मुहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में मंगलवार को हुई कार्यकारिणी परिषद की बैठक में विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक समेत तीन सहायक कुलसचिवों की नियुक्ति पर मुहर लगा दी है। इस फैसले से विश्वविद्यालय में एक अन्य परीक्षा नियंत्रक व सहायक कुलसचिवों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। इसके अलावा छह विभागों के 7 शिक्षकों की प्रमोशन पर भी मुहर लगा दी है।
मंगलवार को कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकारिणी ने इन फैसलों पर अपनी मुहर लगाई है। इसके अलावा विश्वविद्यालय में एसएफएस स्कीम के तहत कार्य कर रहे शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देने, राज्य सरकार के निर्देशानुसार ईडब्ल्यूएस के तहत 10 प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले को स्वीकार किया है। बैठक में श्रीकपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय को अस्थायी मान्यता देने, वर्ष 2019-20 के लिए प्राइवेट डॉक्टरों के पैनल को भी कार्यकारिणी परिषद ने पारित कर दिया है। संस्कृत विभाग में डॉ. विभा अग्रवाल की नियुक्ति को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की ग्रेच्युटी की उच्च सीमा 20 लाख रुपये कर दी गई है। बैठक में कार्यकारिणी परिषद ने विभिन्न विभागों में मिली अलग-अलग शिकायतों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए विश्वविद्यालय के छह शिक्षकों को चार्जशीट करने का भी निर्णय लिया है। बैठक में कार्यकारिणी परिषद के सभी सदस्य मौजूद थे।